जिला कारागार से चोरी का 3 घंटे में खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार, कंप्यूटर व उपकरण बरामद
जनपद बहराइच की कोतवाली देहात पुलिस ने जिला कारागार के मुलाकात पर्ची कक्ष से चोरी हुए कंप्यूटर प्रकरण का महज तीन घंटे के भीतर सफल खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर चोरी गया सामान बरामद कर लिया।

जिला कारागार से चोरी का 3 घंटे में खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार, कंप्यूटर व उपकरण बरामद
बहराइच।
जनपद बहराइच की कोतवाली देहात पुलिस ने जिला कारागार के मुलाकात पर्ची कक्ष से चोरी हुए कंप्यूटर प्रकरण का महज तीन घंटे के भीतर सफल खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर चोरी गया सामान बरामद कर लिया। पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह एवं क्षेत्राधिकारी नगर नारायण दत्त मिश्रा के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात ददन सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह सफलता हासिल की।
पुलिस के अनुसार 31 जुलाई/1 अगस्त 2026 की रात जिला कारागार बहराइच स्थित मुलाकात पर्ची कक्ष से कंप्यूटर चोरी होने की सूचना पर कोतवाली देहात में मुकदमा संख्या 286/2026, धारा 305(ई) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल पुलिस टीम गठित कर जांच शुरू की गई।
जांच के दौरान चौकी प्रभारी जिला जेल उपनिरीक्षक रवि यादव अपनी टीम के साथ घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश कर रहे थे। इसी दौरान इंदिरा स्टेडियम के पास कब्रिस्तान की बाउंड्री के निकट एक संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली गई। उसकी पहचान साहिल कादरी पुत्र साकिर कादरी, निवासी गुल्लाबीर कॉलोनी, थाना दरगाह शरीफ, जनपद बहराइच के रूप में हुई।
तलाशी के दौरान उसके कब्जे से चोरी किया गया क्षतिग्रस्त कंप्यूटर ऑल-इन-वन, की-बोर्ड तथा पेचकस बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने 31 जुलाई की रात जिला कारागार के मुलाकात पर्ची कक्ष से कंप्यूटर चोरी किया था तथा चोरी के बाद उसे कब्रिस्तान की बाउंड्री के पास झाड़ियों में छिपा दिया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर बरामद सामान को कब्जे में लेते हुए अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।




