Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

नवाबगंज: सावन के पहले सोमवार को मंगली नाथ मंदिर में उमड़ी भीड़, लक्ष्मणपुर घाट से कांवरियों ने लाकर चढ़ाया जल

 

धनीराम यादव ब्यूरो संचालक उजाला हिंद न्यूज़ चैनल बहराइच

 

बहराइच | उजाला हिंद ONLINE

 

*नवाबगंज*। सावन माह के पहले सोमवार को नवाबगंज स्थित प्रसिद्ध *मंगली नाथ मंदिर* में शिव भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही मंदिर परिसर “हर-हर महादेव” और “बोल बम” के जयकारों से गूंज उठा।

 

*लक्ष्मणपुर घाट से लाए जल*

सुबह तड़के से ही श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए पहुंचने लगे। इस दौरान जनपद के *लक्ष्मणपुर घाट* से कांवरियों ने पवित्र जल भरकर पैदल यात्रा करते हुए मंगली नाथ मंदिर में जल अर्पित किया। कांवरियों के जत्थे को देखकर पूरे रास्ते भक्तिमय माहौल बना रहा।

 

*पुलिस ने संभाली सुरक्षा व्यवस्था*

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए *चौकी संथालिया* के पुलिस स्टाफ को सुरक्षा व्यवस्था में तैनात किया गया था। पुलिस ने कतारों को व्यवस्थित कराया और मंदिर परिसर में शांति बनाए रखी।

 

मंदिर समिति के लोगों और स्थानीय युवाओं ने भी श्रद्धालुओं को जल पिलाने और प्रसाद वितरण में सहयोग किया। मंदिर के बाहर प्रसाद, बेलपत्र, धतूरा और खिलौनों की दुकानें सजी थीं।

 

पुजारियों ने बताया कि सावन के हर सोमवार को यहां हजारों की संख्या में भक्त आते हैं और सच्चे मन से जलअभिषेक करते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!