Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

तहसील परिसर के पास पानी भरे गड्ढे में मिला छह वर्षीय मासूम का शव, परिजनों में मचा कोहराम

मिहींपुरवा में मोतीपुर तहसील परिसर के निकट सोमवार सुबह पानी से भरे एक गड्ढे में छह वर्षीय मासूम का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची मोतीपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया

तहसील परिसर के पास पानी भरे गड्ढे में मिला छह वर्षीय मासूम का शव, परिजनों में मचा कोहराम

 

 

 

मिहींपुरवा बहराइच ब्यूरो हरगोविंद पांडे

04 अगस्त

मिहींपुरवा में मोतीपुर तहसील परिसर के निकट सोमवार सुबह पानी से भरे एक गड्ढे में छह वर्षीय मासूम का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची मोतीपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रथम दृष्टया बालक की पानी में डूबने से मौत होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।

जानकारी के अनुसार बसंत लाल (6) पुत्र राधेश्याम निवासी ग्राम धर्मापुर जलिहा, थाना मुर्तिहा अपने माता-पिता के साथ मोतीपुर तहसील परिसर में रहकर जीवनयापन करता था। उसके माता-पिता स्वयं सहायता समूह के माध्यम से तहसील परिसर में होटल का संचालन करते हैं। बताया गया कि रविवार शाम बसंत लाल घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने आसपास काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। सावन माह के चलते परिजनों को आशंका थी कि वह किसी के साथ बुढ़वा बाबा मंदिर चला गया होगा, इसलिए रातभर उसकी खोजबीन जारी रही।

सोमवार सुबह तहसील परिसर के समीप चकरोड किनारे पटान के लिए खोदे गए पानी से भरे गड्ढे में ग्रामीणों ने एक बालक का शव उतराता देखा। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान बसंत लाल के रूप में की। मासूम का शव मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

सूचना पर थानाध्यक्ष ब्रह्मा गौड़ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि बालक नहाने के दौरान गहरे पानी में डूब गया होगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई

की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!