Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

मोहम्मद अल्ताफ बने खुशी फाउण्डेशन के जिलाध्यक्ष, संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी

बहराइच, 09 अगस्त। सामाजिक सेवा के क्षेत्र में कार्यरत खुशी फाउण्डेशन ने संगठन विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए विकास खण्ड जरवल क्षेत्र के ग्राम पंचायत हरचन्दा स्थित मौलवी पुरवा निवासी मोहम्मद अल्ताफ पुत्र मोहम्मद नसीब को जनपद बहराइच का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है

मोहम्मद अल्ताफ बने खुशी फाउण्डेशन के जिलाध्यक्ष, संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी

 

बहराइच, 09 अगस्त। सामाजिक सेवा के क्षेत्र में कार्यरत खुशी फाउण्डेशन ने संगठन विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए विकास खण्ड जरवल क्षेत्र के ग्राम पंचायत हरचन्दा स्थित मौलवी पुरवा निवासी मोहम्मद अल्ताफ पुत्र मोहम्मद नसीब को जनपद बहराइच का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति संस्था की संस्थापिका एवं प्रबन्धक शाजिया खान तथा प्रदेश अध्यक्ष मुकीद मलिक द्वारा की गई है। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मोहम्मद अल्ताफ को संगठन की गतिविधियों को जनपद स्तर पर प्रभावी ढंग से संचालित करने, जरूरतमंद एवं असहाय लोगों तक संस्था की सेवाओं को पहुंचाने तथा सामाजिक कार्यों को गति देने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संस्था पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि मोहम्मद अल्ताफ के नेतृत्व में खुशी फाउण्डेशन बहराइच जनपद में और अधिक मजबूती के साथ सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाएगा। संस्थापिका एवं प्रबन्धक शाजिया खान तथा प्रदेश अध्यक्ष मुकीद मलिक ने मोहम्मद अल्ताफ को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन का उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाना और सेवा कार्यों के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाना है। उन्होंने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष से संगठन की विचारधारा और उद्देश्यों के अनुरूप सक्रियता से कार्य करते हुए अधिक से अधिक लोगों को संस्था से जोड़ने की अपेक्षा जताई। नियुक्ति पर मोहम्मद अल्ताफ ने संस्था के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनपद में संगठन को मजबूत बनाने के साथ ही समाज सेवा से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी तथा जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। मोहम्मद अल्ताफ के जिलाध्यक्ष नियुक्त होने पर क्षेत्र के लोगों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!