Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

कृषि उद्यमी प्रशिक्षण के 19 अभ्यर्थियों को वितरित किए प्रमाण पत्र

बहराइच, 11 अगस्त। इंडियन बैंक स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) बहराइच में कृषि उद्यमी स्वावलंबन योजना के अंतर्गत चल रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन अवसर पर 19 प्रशिक्षार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए

कृषि उद्यमी प्रशिक्षण के 19 अभ्यर्थियों को वितरित किए प्रमाण पत्र

 

 

बहराइच, 11 अगस्त। इंडियन बैंक स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) बहराइच में कृषि उद्यमी स्वावलंबन योजना के अंतर्गत चल रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन अवसर पर 19 प्रशिक्षार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी श्री सुनील कुमार धनवंता तथा विशिष्ट अतिथि उप कृषि निदेशक श्री विनय कुमार वर्मा रहे। कार्यक्रम का संचालन इंडियन बैंक स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के निदेशक श्री सुरेश मौर्य ने किया। इस दौरान अग्रणी जिला प्रबंधक श्री जितेंद्र कुमार मसंद ने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि का स्वागत एवं सम्मान किया। मुख्य विकास अधिकारी श्री सुनील कुमार धनवंता ने सभी प्रशिक्षार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान करते हुए उन्हें कृषि उद्यमी प्रशिक्षण पूरा करने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद सभी अभ्यर्थी ऋण प्राप्त कर अपने-अपने विकासखंडों में एग्री जंक्शन वन स्टॉप शॉप स्थापित करें, जिससे किसानों को सही तकनीक, उचित सलाह तथा उचित मूल्य पर खाद, बीज एवं कृषि दवाएं उपलब्ध हो सकें। उन्होंने कहा कि कृषि उद्यमियों को ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर किसानों से संपर्क करना चाहिए और उन्हें जैविक खेती एवं स्थायी कृषि के प्रति जागरूक करना चाहिए, ताकि किसानों की आय में वृद्धि हो तथा अधिक से अधिक कृषकों को योजनाओं का लाभ मिल सके। सीडीओ ने सभी प्रशिक्षार्थियों को पर्यावरण के अनुकूल कृषि पद्धतियों को अपनाने के लिए भी प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि ने इंडियन बैंक स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान का अवलोकन किया तथा वहां चल रहे मॉडल कैंटीन ‘प्रेरणा’ प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रशिक्षार्थियों से भी मुलाकात की। उन्होंने प्रशिक्षार्थियों को प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद अपने-अपने विकासखंडों में कैंटीन स्थापित कर स्वरोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। इसके उपरांत मुख्य विकास अधिकारी ने आरसेटी परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में इंडियन बैंक स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के समस्त कर्मचारी एवं प्रशिक्षणार्थी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!