Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

मझारा तौकली के ग्राम बृजापकरीपुरवा व अर्जुनपुरवा का डीएम व एसपी ने किया भ्रमण

बहराइच 17 अगस्त। तहसील कैसरगंज में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के उपरान्त जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्वत के साथ विकास खण्ड फखरपुर अन्तर्गत ग्राम बृजापकरीपुरवा व अर्जुनपुरवा का भ्रमण कर जनपद में हो रही वर्षा के दृष्टिगत घाघरा नदी के जल स्तर में हुई वृद्धि के कारण जल भराव की स्थिति का जायज़ा लेते हुए मौके पर मौजूद

मझारा तौकली के ग्राम बृजापकरीपुरवा व अर्जुनपुरवा का डीएम व एसपी ने किया भ्रमण

 

 

 

बहराइच 17 अगस्त। तहसील कैसरगंज में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के उपरान्त जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्वत के साथ विकास खण्ड फखरपुर अन्तर्गत ग्राम बृजापकरीपुरवा व अर्जुनपुरवा का भ्रमण कर जनपद में हो रही वर्षा के दृष्टिगत घाघरा नदी के जल स्तर में हुई वृद्धि के कारण जल भराव की स्थिति का जायज़ा लेते हुए मौके पर मौजूद ग्रामवासियों से वार्ता कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की। डीएम ने बताया कि तहसील प्राासन के साथ-साथ सभी सम्बन्धित विभागों के अधिकारी निरन्तर भ्रमणशील रहकर स्थिति पर सतर्क दृष्टि बनाये हुए हैं। डीएम ने ग्रामवासियों को सुझाव दिया कि आप लोग भी पूरी तरह से सतर्क रहें। बच्चों को पानी के आस-पास न जाने दें। प्रशासन की ओर से कोई भी सूचना प्राप्त होने पर तत्काल चिन्हित किये गये सुरक्षित स्थानों पर पहुंच जायें। डीएम ने बताया कि किसी भी आपातिक स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान की जायेगी।

डीएम ने तहसील प्रशासन को निर्देश दिया कि संभावित बाढ़ के लिए पूरी तरह से तैयार रहें। सभी सम्बन्धित अधिकारी प्रभावित क्षेत्रों में निरन्तर भ्रमणशील रहकर स्थिति पर सतर्क दृष्टि बनाये रखें। डीएम ने कहा कि संभावित बाढ़ के दृष्टिगत राहत एवं बचाव कार्यों को निर्बाध रूप से संचालित करने हेतु सभी तैयारियां पूर्ण कर ली जाय। डीएम ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति या परिवार प्रभावित होता है तो उसे तत्काल सहायता उपलब्ध करायी जाय। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी कैसरगंज प्रशान्त कुमार नायक, तहसीलदार व अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।

नन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!