Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

बलहा में PDA कार्यक्रम में सपा ने भरी चुनावी हुंकार, ललिता हरेंद्र पासवान ने जीत का किया दावा

मिहींपुरवा बहराइच। विधानसभा क्षेत्र 282 बलहा में आयोजित PDA कार्यक्रम के दौरान समाजवादी पार्टी के संभावित प्रत्याशियों एवं कार्यकर्ताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत का संकल्प लिया

बलहा में PDA कार्यक्रम में सपा ने भरी चुनावी हुंकार, ललिता हरेंद्र पासवान ने जीत का किया दावा

 

मिहींपुरवा बहराइच।

विधानसभा क्षेत्र 282 बलहा में आयोजित PDA कार्यक्रम के दौरान समाजवादी पार्टी के संभावित प्रत्याशियों एवं कार्यकर्ताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत का संकल्प लिया। कार्यक्रम में ललिता हरेंद्र पासवान ने भी जोरदार तरीके से सपा के समर्थन में अपनी बात रखते हुए कार्यकर्ताओं में उत्साह भरा।

ललिता हरेंद्र पासवान ने कहा कि इस बार प्रदेश में अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने जा रही है और पार्टी भारी बहुमत से विजय हासिल करेगी। उन्होंने भाजपा सरकार की नीतियों पर निशाना साधते हुए महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्याओं, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे मुद्दों को उठाया।

उन्होंने कहा कि जनता अब बदलाव चाहती है और आगामी विधानसभा चुनाव में मतदाता अपने मुद्दों के आधार पर निर्णय लेंगे। कार्यक्रम में मौजूद सपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करने और चुनाव में जीत हासिल करने का संकल्प लिया।

वक्ताओं ने कहा कि PDA की विचारधारा को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाकर संगठन को मजबूत किया जाएगा। बलहा में PDA सम्मेलन तथा सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल के कार्यक्रम को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए सपा ने जनसंपर्क अभियान तेज करने और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!