Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिलाओं एवं  को किया जागरूक बालिकाओं

बहराइच, 25 अगस्त। मिशन शक्ति 5.0 अभियान के द्वितीय चरण के तहत मंगलवार को जनपद बहराइच के विभिन्न थाना क्षेत्रों में मिशन शक्ति टीमों द्वारा व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया

मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिलाओं एवं  को किया जागरूक

बालिकाओं

 

बहराइच, 25 अगस्त। मिशन शक्ति 5.0 अभियान के द्वितीय चरण के तहत मंगलवार को जनपद बहराइच के विभिन्न थाना क्षेत्रों में मिशन शक्ति टीमों द्वारा व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक श्री विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में महिला पुलिस कर्मियों ने प्रमुख बाजारों, कस्बों, चौराहों, धार्मिक स्थलों तथा अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर पहुंचकर महिलाओं एवं बालिकाओं को उनकी सुरक्षा, अधिकारों, सशक्तिकरण एवं स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया। अभियान के दौरान मिशन शक्ति टीमों ने महिलाओं और बालिकाओं को शासन एवं पुलिस विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं तथा सुरक्षा सुविधाओं की जानकारी दी। महिला पुलिस कर्मियों ने बताया कि महिलाओं को किसी भी प्रकार की परेशानी अथवा उत्पीड़न की स्थिति में घबराने के बजाय तत्काल संबंधित हेल्पलाइन या पुलिस से संपर्क करना चाहिए। जागरूकता कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, राष्ट्रीय पोषण योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, पीएम स्वनिधि योजना, पीएम सम्मान निधि योजना, वन स्टॉप सेंटर, आयुष्मान योजना, सुरक्षित मातृत्व आश्वासन सुमन योजना, महिला शक्ति केंद्र योजना तथा मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना सहित महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। मिशन शक्ति टीमों द्वारा महिलाओं को महिला सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी बताया गया। इनमें वीमेन पावर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन 102, एंबुलेंस सेवा 108, महिला हेल्पलाइन 181 तथा साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 प्रमुख हैं। महिला पुलिस कर्मियों ने मोबाइल में उपलब्ध इमरजेंसी कॉल एवं पैनिक बटन जैसी सुविधाओं का डेमो देकर महिलाओं को आपात स्थिति में इनके उपयोग की जानकारी भी दी। साथ ही साइबर अपराध से बचाव के लिए अनजान लिंक पर क्लिक न करने, ओटीपी अथवा बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करने तथा साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 पर शिकायत दर्ज कराने के लिए जागरूक किया गया। अभियान के दौरान मिशन शक्ति टीमों ने पंपलेट वितरित कर महिलाओं एवं बालिकाओं को शासन की योजनाओं और सुरक्षा सेवाओं की जानकारी उपलब्ध कराई। पुलिस की ओर से महिलाओं को भरोसा दिलाया गया कि उनकी सुरक्षा एवं सम्मान के लिए पुलिस विभाग निरंतर कार्य कर रहा है और किसी भी समस्या की स्थिति में तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। पुलिस विभाग के अनुसार मिशन शक्ति 5.0 अभियान का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उन्हें सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना, आत्मनिर्भर बनाना तथा शासन द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए प्रेरित करना है। अभियान के तहत जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!