Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

यातायात नियमों के उल्लंघन पर 506 वाहनों का चालान, 6.93 लाख रुपये जुर्माना

बहराइच ब्यूरो 28 अगस्त। सड़क दुर्घटनाओं एवं उनमें होने वाली जनहानि में कमी लाने के उद्देश्य से बहराइच पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया गया

यातायात नियमों के उल्लंघन पर 506 वाहनों का चालान, 6.93 लाख रुपये जुर्माना

 

 

बहराइच ब्यूरो 28 अगस्त।

सड़क दुर्घटनाओं एवं उनमें होने वाली जनहानि में कमी लाने के उद्देश्य से बहराइच पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह तथा क्षेत्राधिकारी यातायात राज सिंह के कुशल नेतृत्व में 27 अगस्त को प्रभारी निरीक्षक यातायात रामप्रकाश के नेतृत्व में यातायात पुलिस टीम ने जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में अभियान चलाया। अभियान के दौरान बस, चार पहिया, तीन पहिया एवं दो पहिया वाहनों की गहन जांच की गई। यातायात पुलिस एवं नागरिक पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से चलाए गए अभियान में कुल 506 वाहनों के चालान किए गए तथा 6,93,100 रुपये का जुर्माना अधिरोपित किया गया। दो पहिया वाहनों पर तीन सवारी बैठाकर यात्रा करने के मामले में 26 चालान किए गए, जबकि तेज गति से वाहन चलाने पर 109 चालान किए गए। इसके अलावा हाईवे पर खड़े वाहनों को हटवाते हुए उनके विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक करते हुए हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने, नशे की हालत में वाहन न चलाने तथा वाहन को अनियंत्रित गति से न चलाने की अपील की। पुलिस ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा को लेकर यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!