चोरी के मुकदमों में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी की मोटरसाइकिल बरामद
बहराइच वो 31 अगस्त। कोतवाली नगर पुलिस ने चोरी के मुकदमों में वांछित चल रहे दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक अदद चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की

चोरी के मुकदमों में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी की मोटरसाइकिल बरामद
बहराइच वो 31 अगस्त।
कोतवाली नगर पुलिस ने चोरी के मुकदमों में वांछित चल रहे दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक अदद चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए रवाना कर दिया। पुलिस के अनुसार पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह एवं क्षेत्राधिकारी नगर नारायण दत्त मिश्रा के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर वृजेन्द्र कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम को यह सफलता मिली। थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 112/2025, धारा 303(2)/317(2) बीएनएस से संबंधित प्रकाश में आए अभियुक्त सूरज कुमार त्रिपाठी पुत्र दीनेंद्र कुमार त्रिपाठी, निवासी नलकूप कॉलोनी, थाना कोतवाली देहात, जनपद बहराइच, उम्र करीब 33 वर्ष तथा व्योम मिश्रा पुत्र उमाशंकर मिश्रा, निवासी हालपता गुल्लाबीर कॉलोनी, थाना दरगाह शरीफ, जनपद बहराइच, स्थायी पता टीकर अलादाद, थाना सोनवा, जनपद श्रावस्ती, उम्र करीब 22 वर्ष को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को 31 अगस्त 2026 को सुबह करीब 11 बजे इंदिरा स्टेडियम के सामने महाराज सिंह इंटर कॉलेज की बाउंड्री के पास से गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से चोरी की एक अदद मोटरसाइकिल हीरो एचएफ डीलक्स बरामद की गई। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर दोनों अभियुक्तों को माननीय न्यायालय बहराइच के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए रवाना कर दिया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक महेंद्र यादव, उपनिरीक्षक महताब आलम, कांस्टेबल शिव प्रसाद यादव, कांस्टेबल आदित्य सिंह एवं विजय कुमार यादव शामिल




