Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

परिवार परामर्श केंद्र की पहल से दो परिवारों में हुआ समझौता, टूटने से बचा परिवार

बहराइच ब्यूरो 31 अगस्त।  पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में पारिवारिक विवादों को आपसी बातचीत और समझौते के माध्यम से समाप्त कर परिवारों को टूटने से बचाने के लिए चलाए जा रहे प्रयास

परिवार परामर्श केंद्र की पहल से दो परिवारों में हुआ समझौता, टूटने से बचा परिवार

 

 

बहराइच ब्यूरो 31 अगस्त।

पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में पारिवारिक विवादों को आपसी बातचीत और समझौते के माध्यम से समाप्त कर परिवारों को टूटने से बचाने के लिए चलाए जा रहे प्रयासों के क्रम में पुलिस कार्यालय स्थित परिवार परामर्श केंद्र को सफलता मिली है। केंद्र की टीम ने आपसी पारिवारिक विवाद से जुड़े दो मामलों में दोनों पक्षों को समझाकर आपसी सहमति से समझौता कराया। प्राप्त जानकारी के अनुसार पारिवारिक विवाद के संबंध में संबंधित पक्षों द्वारा पुलिस अधीक्षक के समक्ष सुलह-समझौते के लिए प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए गए थे। पुलिस अधीक्षक ने मामलों को गंभीरता से लेते हुए उनके निस्तारण के लिए परिवार परामर्श केंद्र के प्रभारी को आवश्यक निर्देश दिए। निर्देश के क्रम में परिवार परामर्श केंद्र की टीम ने शिकायतकर्ताओं की समस्याओं एवं शिकायतों को विस्तारपूर्वक सुना और पूरे मामले को समझा। इसके बाद द्वितीय पक्ष से संपर्क कर उन्हें पुलिस कार्यालय स्थित परिवार परामर्श केंद्र बुलाया गया। यहां दोनों पक्षों की बात अलग-अलग सुनने के साथ ही उन्हें आमने-सामने बैठाकर पारिवारिक विवाद के कारणों को समझने तथा आपसी मतभेद समाप्त करने के लिए समझाया गया। परामर्श के दौरान टीम ने दोनों पक्षों को पारिवारिक रिश्तों के महत्व, आपसी विश्वास तथा एक-दूसरे के प्रति जिम्मेदारियों का एहसास कराया। समझाइश के बाद दोनों पक्ष आपसी सहमति से विवाद समाप्त करने के लिए राजी हो गए। दोनों परिवारों ने भविष्य में आपस में लड़ाई-झगड़ा न करने तथा अपने पारिवारिक कर्तव्यों का उचित ढंग से पालन करते हुए खुशी-खुशी साथ रहने की बात कही। समझौता होने के बाद परिवार परामर्श केंद्र की टीम ने दोनों पक्षों को सलाह दी कि वे एक-दूसरे की भावनाओं और आवश्यकताओं का सम्मान करते हुए आपसी सामंजस्य बनाए रखें तथा पारिवारिक दायित्वों का सही प्रकार से निर्वहन करें। इस पहल से दो परिवारों को टूटने से बचाने में मदद मिली। समझौता कराने वाली टीम में म0मु0आ0 संगीता यादव, म0आ0 गिरजावती यादव, म0आ0 छाया द्विवेदी, म0आ0 सविता मिश्रा तथा म0आ0 निशी त्रिवेदी शामिल रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!