Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

गन्ने के खेत में विशालकाय अजगर मिलने से मचा हड़कंप

बहराइच ब्यूरो 04 सितंबर। विकासखंड जरवल क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत पारा परसरामपुर के मजरा  दाताराम पुरवा में शुक्रवार को गन्ने के खेत में विशालकाय अजगर दिखाई देने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।

गन्ने के खेत में विशालकाय अजगर मिलने से मचा हड़कंप

 

 

बहराइच ब्यूरो 04 सितंबर। विकासखंड जरवल क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत पारा परसरामपुर के मजरा

दाताराम पुरवा में शुक्रवार को गन्ने के खेत में विशालकाय अजगर दिखाई देने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। खेत में अजगर होने की सूचना मिलते ही मौके पर आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी खेत मालिक पप्पू यादव निवासी पकड़ी जरवल रोड को दी। इसके साथ ही पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और वन विभाग को मामले से अवगत कराया। कुछ ही देर में वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। वन विभाग के कर्मचारी मोहम्मद सिद्दीक, सज्जाद समेत अन्य कर्मचारियों ने ग्रामीणों की मौजूदगी में कड़ी मशक्कत शुरू की। काफी प्रयास के बाद टीम ने अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया। अजगर के पकड़े जाने के बाद वन विभाग की टीम उसे अपने साथ ले गई। इसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। गन्ने के खेत में विशालकाय अजगर मिलने की घटना क्षेत्र में दिनभर चर्चा का विषय बनी रही। ग्रामीणों के अनुसार अजगर दिखाई देने के बाद कुछ समय के लिए लोगों में दहशत का माहौल रहा, लेकिन वन विभाग की टीम की तत्परता से उसे सुरक्षित पकड़ लिए जाने के बाद स्थिति सामान्य हो गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!