हर गोविंद पांडे ब्यूरो: उजाला हिंद न्यूज़ चैनल, बहराइच
बहराइच: श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर क्षेत्र में धार्मिक उल्लास और श्रद्धा का माहौल है। इस अवसर पर समाजसेवी हरगोविंद पाण्डेय ने जिले वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

रिपोर्ट: हरि गोविंद पांडे
ब्यूरो: उजाला हिंद न्यूज़ चैनल, बहराइच
बहराइच: श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर क्षेत्र में धार्मिक उल्लास और श्रद्धा का माहौल है। इस अवसर पर समाजसेवी *हरगोविंद पाण्डेय* ने जिले वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने कहा, “भगवान श्री कृष्ण की कृपा से आपके जीवन में प्रेम, सौहार्द और खुशियां बनी रहें। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर आप सभी को मेरी तरफ से हार्दिक शुभकामनाएं।”
उन्होंने कहा कि भगवान कृष्ण का जीवन हमें सत्य, धर्म और करुणा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। आज के समय में समाज में भाईचारा और आपसी प्रेम की सबसे ज्यादा जरूरत है।
जन्माष्टमी के चलते मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और झांकियों का आयोजन किया जा रहा है। श्रद्धालु व्रत रखकर कान्हा के जन्मोत्सव को हर्षोल्लास के साथ मना रहे हैं।
हरगोविंद पाण्डेय ने सभी से अपील की कि इस पर्व को शांति और सौहार्द के साथ मनाएं और जरूरतमंदों की मदद करें।




