Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

गोण्डा  DIG देवीपाटन ने रिजर्व पुलिस लाइन्स में मनाया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव, पुलिस परिवार को दी शुभकामनाएं

गोण्डा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर आज रिजर्व पुलिस लाइन्स, जनपद गोण्डा में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

गोण्डा

DIG देवीपाटन ने रिजर्व पुलिस लाइन्स में मनाया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव, पुलिस परिवार को दी शुभकामनाएं

रिपोर्ट प्रियव्रत मिश्रा ब्यूरो श्रावस्ती उजाला हिंद न्यूज़ चैनल

गोण्डा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर आज रिजर्व पुलिस लाइन्स, जनपद गोण्डा में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस उपमहानिरीक्षक, देवीपाटन परिक्षेत्र श्री अशोक कुमार ने प्रतिभाग किया।

 

इस अवसर पर DIG श्री अशोक कुमार ने उपस्थित सभी अधिकारी/कर्मचारीगण एवं उनके परिवारजनों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से हमें सत्य, धर्म और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा मिलती है।

 

कार्यक्रम के दौरान पुलिस कर्मियों के बच्चों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिसने सभी का मन मोह लिया।

 

इस मौके पर जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी व अन्य कर्मचारीगण सपरिवार उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!