Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

नानपारा में 26 सितंबर को गूंजेगी कविता की स्वर लहरी, अखिल भारतीय कवि सम्मेलन की तैयारी तेज

नानपारा, बहराइच। हिंदी साहित्य के संवर्धन के लिए समर्पित संस्था हिंदी साहित्य सुरभि संस्थान, नानपारा (बहराइच)के तत्वावधान में इस वर्ष एक भव्य अखिल भारतीय कवि सम्मेलन* का आयोजन होने जा रहा है।

संस्थान द्वारा जारी पोस्टर के अनुसार कवि सम्मेलन का आयोजन 26 सितंबर 2026, दिन शनिवार, रात्रि 8 बजेसे क्लब मैदान, कोतवाली के सामने, नानपारा में किया जाएगा।

कार्यक्रम में देश के नामचीन हास्य, वीर रस, श्रृंगार और ओज के कवियों को आमंत्रित किया गया है। पोस्टर का विमोचन करते हुए संस्थान के पदाधिकारियों ने बताया कि सम्मेलन में काव्य प्रेमियों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।

महिलाओं के लिए विशेष व्यवस्था

आयोजकों ने जानकारी दी कि कवि सम्मेलन में सुनने आने वाली महिलाओं के बैठने के लिए सुनियोजित और सुरक्षित व्यवस्था अलग से रहेगी, ताकि परिवार सहित सभी लोग काव्य का आनंद ले सकें।

संस्थान के अध्यक्ष धर्मेन्द्र कान्त श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. दिनेश चन्द्रा, उपाध्यक्ष डॉ. अशोक गुप्ता, श्वेता सिंह महात्मी, उमेश चन्द्र शाह और कोषाध्यक्ष प्रेमनाथ मिश्र* सहित पूरी टीम तैयारियों में जुटी है।

स्थानीय साहित्य प्रेमियों में इस आयोजन को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!