नवाबगंज: ग्राम पंचायत नौवागांव में सफाई व्यवस्था ध्वस्त, थोड़ी सी बारिश में सड़कों पर जलभराव, नालियां बनीं गंदगी का अड्डा
विकास खंड नवाबगंज की *ग्राम पंचायत नौवागांव में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से शून्य है। शासन की स्वच्छ भारत मिशन की योजना यहां कागजों तक ही सीमित नजर आ रही है।

नवाबगंज: ग्राम पंचायत नौवागांव में सफाई व्यवस्था ध्वस्त, थोड़ी सी बारिश में सड़कों पर जलभराव, नालियां बनीं गंदगी का अड्डा
उजाला हिंद ऑनलाइन | नवाबगंज बहराइच*
विकास खंड नवाबगंज की *ग्राम पंचायत नौवागांव में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से शून्य है। शासन की स्वच्छ भारत मिशन की योजना यहां कागजों तक ही सीमित नजर आ रही है।
ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में महीनों से नालियों की सफाई नहीं हुई* है। नालियां कचरे और सिल्ट से पूरी तरह पटी हुई हैं, जिससे गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है।
थोड़ी सी बारिश में ही गांव की मुख्य सड़कों और गलियों में जलभराव हो जाता है। जलभराव के कारण ग्रामीणों को आने-जाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। स्कूली बच्चों और महिलाओं को सबसे ज्यादा दिक्कत होती है। गंदे पानी से बीमारियां फैलने का भी खतरा बना हुआ है।
ग्रामीणों ने कई बार ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव से शिकायत की, लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई। सफाई कर्मी गांव में कभी-कभार ही आता है और खानापूर्ति करके चला जाता है।
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और BDO नवाबगंज*से मांग की है कि ग्राम पंचायत नौवागांव की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त कराया जाए और लापरवाह कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाए।