उत्तर प्रदेश

यातायात पुलिस ने चलाया अभियान, 451 वाहनों के चालान कर लगाया 6.49 लाख रुपये जुर्माना

बहराइच, 07 सितंबर। सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से यातायात पुलिस बहराइच एवं नागरिक पुलिस द्वारा जनपद में विशेष यातायात अभियान चलाया गया।

यातायात पुलिस ने चलाया अभियान, 451 वाहनों के चालान कर लगाया 6.49 लाख रुपये जुर्माना

 

 

बहराइच, 07 सितंबर। सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से यातायात पुलिस बहराइच एवं नागरिक पुलिस द्वारा जनपद में विशेष यातायात अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। पुलिस द्वारा चलाए गए अभियान के अंतर्गत कुल 451 वाहनों का चालान किया गया तथा 6 लाख 49 हजार 900 रुपये का जुर्माना अधिरोपित किया गया। दोपहिया वाहनों पर तीन सवारी बैठाकर यात्रा करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध भी कार्रवाई की गई। इस मामले में कुल 29 चालान किए गए। इसी क्रम में तेज गति से वाहन चलाते पाए जाने पर 113 वाहनों के चालान किए गए। पुलिस टीम ने हाईवे पर अनावश्यक रूप से खड़े वाहनों को भी हटवाया तथा ऐसे वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की कि सड़क पर वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाएं और दोपहिया वाहन पर हेलमेट का प्रयोग करें। पुलिस ने कहा कि सड़क सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का पालन करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!