Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

नानपारा में अवैध सब्जी मंडी पर बड़ी कार्रवाई: विधायक रामनिवास वर्मा के प्रयास और SDM प्रकाश सिंह की सख्ती से बदली व्यवस्था, अब सही जगह पर लगी मंडी

नानपारा में लंबे समय से चर्चा में रही अवैध सब्जी मंडी पर आखिरकार प्रशासन का डंडा चल गया है। विधायक नानपारा रामनिवास वर्मा के अथक प्रयास और SDM नानपारा प्रकाश सिंह* की सख्ती के बाद अवैध रूप से संचालित हो रही सब्जी मंडी को हटाकर निर्धारित स्थान पर पहुंचाया गया है।

नानपारा में अवैध सब्जी मंडी पर बड़ी कार्रवाई: विधायक रामनिवास वर्मा के प्रयास और SDM प्रकाश सिंह की सख्ती से बदली व्यवस्था, अब सही जगह पर लगी मंडी

 

नानपारा, बहराइच | उजाला हिंद

 

नानपारा में लंबे समय से चर्चा में रही अवैध सब्जी मंडी पर आखिरकार प्रशासन का डंडा चल गया है। विधायक नानपारा रामनिवास वर्मा के अथक प्रयास और SDM नानपारा प्रकाश सिंह* की सख्ती के बाद अवैध रूप से संचालित हो रही सब्जी मंडी को हटाकर निर्धारित स्थान पर पहुंचाया गया है।

 

मिली जानकारी के अनुसार नानपारा कस्बे में अवैध सब्जी मंडी के कारण जाम और अव्यवस्था की स्थिति बनी रहती थी, जिसको लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं। मामले को गंभीरता से लेते हुए विधायक रामनिवास वर्मा ने शासन स्तर पर पहल की, वहीं SDM प्रकाश सिंह ने मौके पर सख्ती दिखाते हुए पूरी व्यवस्था को दुरुस्त कराया।

 

अब संकेत स्पष्ट – नियम से ही चलेगी व्यवस्था

 

प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि शासन की मंशा के अनुरूप कार्य में किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी। नियमों के अनुसार ही व्यवस्था संचालित होगी।

 

इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में विधायक रामनिवास वर्मा के प्रयास और SDM प्रकाश सिंह की सक्रियता की खूब चर्चा हो रही है। लोगों का कहना है कि नानपारा में हर क्षेत्र में कार्य का असर अब दिखाई दे रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!