सागर गांव, चमरपुरवा और भयापुरवा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मूर्ति विसर्जन, लक्ष्मणपुर घाट पर उमड़ा आस्था का सैलाब
श्रावस्ती जिले के सागर गांव, चमरपुरवा और भयापुरवा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कई दिनों से स्थापित भगवान श्रीकृष्ण की झांकियों और मूर्तियों का आज लक्ष्मणपुर घाट पर विधि-विधान के साथ विसर्जन किया गया।

सागर गांव, चमरपुरवा और भयापुरवा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मूर्ति विसर्जन, लक्ष्मणपुर घाट पर उमड़ा आस्था का सैलाब
रिपोर्ट शरीफ अहमद के साथ मंजीत मिश्रा उजाला हिंद न्यूज़ चैनल श्रावस्ती
श्रावस्ती जिले के सागर गांव, चमरपुरवा और भयापुरवा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कई दिनों से स्थापित भगवान श्रीकृष्ण की झांकियों और मूर्तियों का आज लक्ष्मणपुर घाट पर विधि-विधान के साथ विसर्जन किया गया।
आज दोपहर से ही गांवों में विसर्जन की तैयारी चल रही थी। ढोल-नगाड़ों और “डीजे , जय कन्हैया लाल की” के जयकारों के साथ श्रद्धालु नाचते-गाते घाट तक पहुंचे।
सागर गांव के युवाओं द्वारा बनाई गई आकर्षक झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। चमरपुरवा और भयापुरवा के ग्रामीणों ने भी एक साथ मिलकर शोभायात्रा निकाली।
लक्ष्मणपुर घाट पर सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण तरीके से विसर्जन संपन्न हुआ। इस दौरान थाना मल्हीपुर पुलिस सुरक्षा व्यवस्था में तनात और बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे मौजूद रहे।
ग्रामीणों ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी जन्माष्टमी का पर्व आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया और भगवान कृष्ण से क्षेत्र में सुख-शांति की कामना की गई।