Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

लखनऊ : डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान का षष्ठम स्थापना दिवस समारोह सम्पन्न

डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान, लखनऊ के षष्ठम वार्षिक स्थापना दिवस के अवसर पर आज भव्य समारोह का आयोजन किया गया।

लखनऊ : डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान का षष्ठम स्थापना दिवस समारोह सम्पन्न

 

रिपोर्ट प्रियव्रत मिश्रा ब्यूरो श्रावस्ती उजाला हिंद न्यूज़ चैनल

 

लखनऊ, 13 सितंबर 2026 –

डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान, लखनऊ के षष्ठम वार्षिक स्थापना दिवस के अवसर पर आज भव्य समारोह का आयोजन किया गया।

 

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल हुए। इस अवसर पर संस्थान में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार से जुड़ी कई बड़ी सौगातें दी गईं।

 

 

-नवीन चिकित्सा सुविधाओं का लोकार्पण: संस्थान में 45 बेड की नई अत्याधुनिक इमरजेंसी और ऑर्गन ट्रांसप्लांट यूनिट (अंग प्रत्यारोपण इकाई) का लोकार्पण किया गया। नई इमरजेंसी में 15 बेड पर वेंटिलेटर की सुविधा उपलब्ध है, जिससे गंभीर मरीजों को तत्काल उपचार मिल सकेगा। नई यूनिट से इमरजेंसी में कुल बेड क्षमता 105 हो जाएगी।

 

-नियुक्ति-पत्र वितरण: समारोह में 194 टेक्निकल संवर्ग के कार्मिकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। इससे संस्थान की मानव संसाधन क्षमता और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलेगी।

 

– *पुस्तक विमोचन:* संकाय के वरिष्ठ सदस्यों द्वारा लिखित पुस्तकों का विमोचन भी किया गया। 47cf9605

 

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि संस्थान ने मात्र 6 वर्ष की छोटी सी अवधि में उल्लेखनीय प्रगति की है। पहले इसी वर्ष 650 नर्सिंग अधिकारियों और पिछले वर्ष 150 नए फैकल्टी सदस्यों की नियुक्ति से संस्थान लगातार सशक्त हो रहा है।

 

संस्थान पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार व नेपाल तक के मरीजों के लिए चिकित्सा संपर्क का पहला बिंदु बन गया है और केजीएमयू, एसजीपीजीआई के साथ कंधे से कंधा मिलाकर प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को नई ऊंचाई दे रहा है।

 

पूरी टीम को इस उपलब्धिपूर्ण यात्रा के लिए हृदय से बधाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!