उत्तर प्रदेश
लक्ष्मणपुर घाट पर कांवड़ियों के लिए सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद
बहराइच नवाबगंज सीमा क्षेत्र लक्ष्मणपुर घाट पर आज शाम साढ़े आठ बजे तक सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सन्तलिया पुलिस चौकी पूरी तरह मुस्तैद रही।

लक्ष्मणपुर घाट पर कांवड़ियों के लिए सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद
रिपोर्ट शरीफ अहमद उजाला हिंद न्यूज़ चैनल श्रावस्ती
बहराइच नवाबगंज
सीमा क्षेत्र लक्ष्मणपुर घाट पर आज शाम साढ़े आठ बजे तक सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सन्तलिया पुलिस चौकी पूरी तरह मुस्तैद रही।
कांवड़ यात्रा को देखते हुए घाट पर जनरेटर की व्यवस्था के साथ-साथ कांवड़ियों के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।
सुरक्षा व्यवस्था में चौकी सन्तलिया से चौकी प्रभारी हेमंत चौधरी, हेड कांस्टेबल विनोद यादव, कांस्टेबल धीरज चौधरी, कांस्टेबल महेंद्र कुमार और हेड कांस्टेबल महेंद्र यादव तैनात रहे।
पुलिस की मौजूदगी में घाट पर शांतिपूर्ण माहौल बना रहा और कांवड़ियों की आवाजाही सुचारू रूप से जारी रही।




