उत्तर प्रदेश

बहराइच: उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने नवागत जिलाधिकारी राजेश पांडे का किया भव्य स्वागत

बहराइच। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, बहराइच इकाई ने आज दिनांक 15 सितंबर 2026 को जिले के नवागंतुक जिलाधिकारी माननीय राजेश पांडे जी का शिष्टाचार भेंट कर सम्मान किया

बहराइच: उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने नवागत जिलाधिकारी राजेश पांडे का किया भव्य स्वागत

 

बहराइच। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, बहराइच इकाई ने आज दिनांक 15 सितंबर 2026 को जिले के नवागंतुक जिलाधिकारी माननीय राजेश पांडे जी का शिष्टाचार भेंट कर सम्मान किया।

 

जिलाध्यक्ष कालिका गुप्ता के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी महोदय को बुके प्रदान कर उनका स्वागत किया और जनपद के विकास के लिए शुभकामनाएं दीं।

 

इस अवसर पर संगठन के संरक्षक जगदीश प्रसाद मेहरोत्रा, युवा नगर अध्यक्ष अभिषेक गुप्ता, महामंत्री विनय मित्तल, उपाध्यक्ष लक्ष्मण पाण्डे, सिद्धार्थ पाण्डे, विकास गुप्ता सहित अन्य व्यापारी बंधु उपस्थित रहे।

 

जिलाध्यक्ष कालिका गुप्ता ने कहा कि व्यापारी समाज को पूर्ण विश्वास है कि जिलाधिकारी महोदय के अनुभवी नेतृत्व में बहराइच जनपद विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा और व्यापारियों की समस्याओं का त्वरित समाधान होगा। जिलाधिकारी महोदय ने भी सभी का आभार व्यक्त करते हुए व्यापारियों के हित में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!