बहराइच: शिवपुर ब्लॉक के मुनिमपुर गांव में सड़क-नाली निर्माण में घोर लापरवाही, जागरण मंच ने CM योगी से की स्वतंत्र जांच की मांग
बहराइच में अधूरे विकास कार्य पर हंगामा: 400 मीटर तक सिर्फ मिट्टी डालकर छोड़ी सड़क, जलभराव से ग्रामीण परेशान

बहराइच: शिवपुर ब्लॉक के मुनिमपुर गांव में सड़क-नाली निर्माण में घोर लापरवाही, जागरण मंच ने CM योगी से की स्वतंत्र जांच की मांग
बहराइच में अधूरे विकास कार्य पर हंगामा: 400 मीटर तक सिर्फ मिट्टी डालकर छोड़ी सड़क, जलभराव से ग्रामीण परेशान
बहराइच। विकासखंड शिवपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत मुनिमपुर सरनाम सिंह पुरवा में जल निकासी और सड़क निर्माण कार्य में कथित लापरवाही और अनियमितता को लेकर जागरण मंच (सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त) ने मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को प्रार्थना-पत्र भेजकर निष्पक्ष जांच की मांग की है।
जागरण मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बाबा मंगल दास और मंडल अध्यक्ष ओमकार नाथ गुप्ता द्वारा भेजे गए पत्र में कहा गया है कि गांव में पक्की नाली / जल निकासी व्यवस्था का निर्माण नहीं कराया गया, जिससे रास्तों और आबादी क्षेत्र में पानी जमा होने की स्थिति बनी रहती है।
पत्र में आरोप लगाया गया है कि ग्राम पंचायत द्वारा लगभग 400 मीटर तक सिर्फ मिट्टी डालने का कार्य कराया गया और उसे ही सड़क निर्माण मानकर पूरा दिखा दिया गया। अपेक्षित मानक के अनुरूप सड़क का निर्माण नहीं हुआ, जो सार्वजनिक धन के दुरुपयोग का गंभीर मामला है।
ग्रामीणों द्वारा कई बार ग्राम प्रधान / ग्राम पंचायत को अवगत कराने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया।
जागरण मंच ने मुख्यमंत्री से 5 सूत्रीय मांग की है –
पूरे प्रकरण की स्वतंत्र, स्थलीय और अभिलेखीय जांच जिलाधिकारी बहराइच से कराई जाए।
अधूरे सड़क निर्माण कार्य को स्वीकृत मानक और तकनीकी विनिर्देशों के अनुसार पूरा कराया जाए।
जलभराव की स्थायी समस्या के समाधान के लिए पक्की नाली / ड्रेनेज व्यवस्था का निर्माण कराया जाए।
यदि जांच में धनराशि के दुरुपयोग, फर्जी माप-पुस्तिका, अधिक भुगतान या मानकविहीन निर्माण पाया जाए तो दोषियों पर विभागीय व दंडात्मक कार�




