
लगातार हो रही बारिश से फसलों को नुकसान
*धान की खड़ी फसल जमीन में लेटने को मजबूर*
सह -संपादक -मंजीत मिश्र
*जमुनहा /श्रावस्ती*- जनपद श्रावस्ती के विकासखंड जमुनहा के इंडो -नेपाल बॉर्डर पर बसे गांवो में लगातार 24 घंटे से हो रही बारिश के कारण धान की खड़ी फसल जमीन में लेटने को मजबूर हो चुकी हैं किसानों का कहना है कि यदि ऐसे ही बारिश होती रही तो धान की पैदावार में काफी कमी आएगी और धान की फसले जमीन में लेट जाएगी जिससे धान के दाने भी मजबूत नहीं हो पाएंगे जिससे किसानों की पैदावार में काफी कमी आएगी किसानो की आशा है कि 24 घंटे से अधिक की बारिश के बाद मौसम छटेँगा यदि ऐसे ही बारिश होती रही तो धान की फसलों को काफी नुकसान पहुंचेगा किसान रामबरन,मेवालाल,जोखन, पटवारी आदि का कहना है कि यदि बारिश लगातार होती रही तो खड़ी धान की फसले जमीन में लेट जाएंगी जिससे पैदावार कम होगी और उपज में काफी कमी आएगी उनका कहना है कि काफी किसानों की फसले तैयार हो चुकी हैं जो पानी के कारण जमीन में ही उनका जमाव पुनः होने लगेगा और फसलों को काफी यह पानी प्रभावित करेगा




