ईओ एक्ट से संबंधित मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार
बहराइच ब्यूरो 25 सितंबर। थाना हुजूरपुर पुलिस ने ईओ एक्ट से संबंधित मामले में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे

ईओ एक्ट से संबंधित मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार
बहराइच ब्यूरो 25 सितंबर। थाना हुजूरपुर पुलिस ने ईओ एक्ट से संबंधित मामले में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह एवं क्षेत्राधिकारी कैसरगंज शैन्द्र कुमार श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक थाना हुजूरपुर विपिन प्रकाश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार थाना हुजूरपुर में मु0अ0सं0 281/2026 के तहत धारा 191(2), 191(3), 132, 221, 121(2), 352, 115(2), 351(3), 109(1) बीएनएस एवं 7 सीएल एक्ट से संबंधित मामले में वांछित तीन अभियुक्तों प्रेम चन्द वर्मा पुत्र रामबचन वर्मा उम्र 33 वर्ष, विक्रम वर्मा पुत्र रामबचन उम्र 25 वर्ष तथा ओमप्रकाश उर्फ बब्लू पुत्र रामबचन उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम फिकौलिया, थाना हुजूरपुर, जनपद बहराइच को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि 25 सितंबर को उपनिरीक्षक शैलेन्द्र कुमार यादव मय हमराह द्वारा हुजूरपुर चौराहे पर मुकदमे से संबंधित अभियुक्तों की तलाश की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर तीनों अभियुक्तों को हुजूरपुर से फिकौलिया जाने वाले मार्ग पर सुबह करीब 6:40 बजे गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक अदद मुक्का बरामद हुआ है। गिरफ्तारी के बाद तीनों अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक शैलेन्द्र कुमार यादव, हेड कांस्टेबल पंकज यादव, कांस्टेबल सोनू गौड़, कांस्टेबल दीनानाथ चौहान, कांस्टेबल अभिषेक श्रीवास्तव तथा कांस्टेबल संजय सिंह शामिल रहे।




