Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

मंगलसूत्र लूटने वाले दो बदमाश मुठभेड़ में दबोचे, एक के पैर में लगी गोली

बहराइच ब्यूरो 25 सितंबर। थाना फखरपुर क्षेत्र में ई-रिक्शा सवार महिला से मंगलसूत्र छीनने की वारदात का पुलिस ने 72 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 24 सितंबर की देर रात क्राइम ब्रांच की स्वाट टीम और फखरपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के दौरान बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस के मुताबिक जवाबी फायरिंग में एक आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी

मंगलसूत्र लूटने वाले दो बदमाश मुठभेड़ में दबोचे, एक के पैर में लगी गोली

 

 

बहराइच ब्यूरो 25 सितंबर। थाना फखरपुर क्षेत्र में ई-रिक्शा सवार महिला से मंगलसूत्र छीनने की वारदात का पुलिस ने 72 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 24 सितंबर की देर रात क्राइम ब्रांच की स्वाट टीम और फखरपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के दौरान बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस के मुताबिक जवाबी फायरिंग में एक आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी, जबकि उसके साथी को पीछा कर पकड़ लिया गया। पुलिस के अनुसार 21 सितंबर को कोठारा गांव, परसेंडी और चिश्ती धर्मकांटा के बीच ई-रिक्शा से जा रही महिला का पीछे से आए बाइक सवार दो युवकों ने मंगलसूत्र छीन लिया था। घटना की तहरीर पर थाना फखरपुर में मुकदमा अपराध संख्या 399/2026 धारा 304 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के बाद पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने आरोपियों की गिरफ्तारी और मामले के शीघ्र खुलासे के लिए पुलिस टीमों को लगाया था। जांच के दौरान ट्रैफिक इंटरसेप्टर मोबाइल के कैमरों से प्राप्त तस्वीरों, यक्ष ऐप और मुखबिर तंत्र के जरिए पुलिस को आरोपियों के बारे में अहम जानकारी मिली। पुलिस ने दोनों की पहचान गोंडा निवासी सगे भाइयों सलमान और आरिफ के रूप में की और उनकी तलाश शुरू कर दी। इसी बीच 24 सितंबर की रात मुखबिर से सूचना मिली कि दोनों बदमाश मोटरसाइकिल से दिबियापुर की ओर से भागल चौराहे की तरफ आ रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम गांधी घाट भागल गांव के पास पहुंची, जहां सामने से बाइक पर सवार दो संदिग्ध आते दिखाई दिए। पुलिस ने रुकने का संकेत दिया तो आरोपियों में से एक ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस का कहना है कि आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई के दौरान सलमान के दाहिने पैर में गोली लगी और वह मौके पर गिर पड़ा, जबकि भागने का प्रयास कर रहे दूसरे आरोपी आरिफ उर्फ तस्लीम को पुलिस ने दौड़ाकर गिरफ्तार कर लिया। घायल सलमान पुत्र सलीम निवासी उज्जैनी जमाल, मौजा जामदरा, थाना कोतवाली देहात, जनपद गोंडा, हाल निवासी नाजीरपुरा, थाना कोतवाली नगर, बहराइच को इलाज के लिए सीएचसी फखरपुर भेजा गया। दूसरे आरोपी की पहचान आरिफ उर्फ तस्लीम पुत्र सलीम निवासी उपरोक्त के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों के पास से 12 बोर का देशी तमंचा, एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस, चोरी की काले रंग की अपाचे मोटरसाइकिल, जिस पर फर्जी नंबर प्लेट यूपी 43 एन 8838 लगी थी, तथा पीली धातु का एक मंगलसूत्र बरामद किया है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों का आधा दर्जन से अधिक मुकदमों का आपराधिक इतिहास है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर अधीनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मामले में अन्य वैधानिक कार्रवाई पुलिस द्वारा की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!