एडी बेसिक के आगमन पर जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ बलहा ने किया स्वागत
शिक्षक हित एवं शिक्षा के विकास को लेकर मार्गदर्शन को बताया प्रेरणादायी

एडी बेसिक के आगमन पर जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ बलहा ने किया स्वागत
शिक्षक हित एवं शिक्षा के विकास को लेकर मार्गदर्शन को बताया प्रेरणादायी
बलहा/नानपारा, बहराइच। जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ, शाखा बलहा की ओर से ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) बलहा में एडी बेसिक रामसागरपति त्रिपाठी के आगमन पर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। शाखा कार्यकारिणी के पदाधिकारियों एवं शिक्षक साथियों ने एडी बेसिक का पुष्पगुच्छ भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया।
इस अवसर पर शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने में अधिकारियों और शिक्षकों के बीच बेहतर समन्वय एवं संवाद की महत्वपूर्ण भूमिका है। एडी बेसिक श्री त्रिपाठी का मार्गदर्शन शिक्षकों के लिए सदैव प्रेरणादायी रहा है। उनके आगमन से क्षेत्रीय शिक्षकों में उत्साह का माहौल रहा।
शिक्षक संघ की ओर से कहा गया कि शिक्षक हित, विद्यालयी शिक्षा की गुणवत्ता और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास से जुड़े विषयों पर सकारात्मक मार्गदर्शन शिक्षकों को अपने दायित्वों का बेहतर ढंग से निर्वहन करने के लिए प्रेरित करता है। शिक्षक संघ ने एडी बेसिक के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार सहयोग एवं मार्गदर्शन की अपेक्षा जताई।
इस दौरान जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ शाखा बलहा के मंत्री राजेश कुमार यादव, उपाध्यक्ष शान्ति पाल, मीडिया प्रभारी मुकेश कुमार सहित शिक्षक आफाक अहमद, परवीन जहरा जैदी, शुभम कुमार, विनीत कुमार, आशीष कुमार एवं पटल सहायक गौस उमर उपस्थित रहे। अंत में शिक्षक संघ की ओर से एडी बेसिक को उनके आगमन एवं मार्गदर्शन के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया। उपस्थित शिक्षकों ने शिक्षा के विकास, शिक्षक हितों और विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य के लिए आपसी सहयोग एवं समन्वय के साथ कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।




