Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

भारी बारिश के दृष्टिगत पुलिस, डायल 112 एवं वन विभाग द्वारा सड़क मार्गों पर गिरे पेड़ों को तत्काल हटवाया जा रहा

जनपद में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण विभिन्न स्थानों पर सड़क मार्गों पर गिरे पेड़ों को थाना स्थानीय पुलिस, यातायात पुलिस एवं वन विभाग के सहयोग से तत्काल हटवाया जा रहा है, जिससे आवागमन सुचारु बना रहे तथा आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े

 

 

भारी बारिश के दृष्टिगत पुलिस, डायल 112 एवं वन विभाग द्वारा सड़क मार्गों पर गिरे पेड़ों को तत्काल हटवाया जा रहा

 

जनपद में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण विभिन्न स्थानों पर सड़क मार्गों पर गिरे पेड़ों को थाना स्थानीय पुलिस, यातायात पुलिस एवं वन विभाग के सहयोग से तत्काल हटवाया जा रहा है, जिससे आवागमन सुचारु बना रहे तथा आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

इसी क्रम में थाना गिलौला, इकौना पुलिस सहित जनपद के समस्त थानों की पुलिस टीमों व डायल 112 द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में लगातार भ्रमण कर सड़क मार्गों पर गिरे पेड़ों को तत्काल हटवाने एवं यातायात व्यवस्था को सुचारु कराने की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस टीमों द्वारा संबंधित विभागों के सहयोग से बाधित मार्गों को शीघ्रता से खुलवाते हुए यातायात व्यवस्था को सुरक्षित एवं सुचारु बनाए रखने का कार्य लगातार जारी है।

भारी बारिश एवं प्रतिकूल मौसम की स्थिति को देखते हुए पुलिस द्वारा सतर्कता बरतते हुए आमजन की सुरक्षा एवं सुगम आवागमन सुनिश्चित करने हेतु लगातार आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

 

*सोशल मीडिया सेल*

कार्यालय पुलिस अधीक्षक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!