Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

बहराइच: नवाबगंज के संविलियन विद्यालय मजगवां बना जलाशय, पानी निकासी न होने से राशन बर्बाद

बहराइच।जनपद के नवाबगंज ब्लॉक अंतर्गत संविलियन विद्यालय मजगवां में भारी बारिश के बाद जलभराव की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है। स्कूल परिसर और कक्षाएं तालाब में तब्दील हो गई हैं, पानी का कोई निकास न होने से स्थिति और भी भयावह बनी हुई है।

 

 

बहराइच: नवाबगंज के संविलियन विद्यालय मजगवां बना जलाशय, पानी निकासी न होने से राशन बर्बाद,

 

धनीराम यादव ब्यूरो संचालक उजाला हिंद न्यूज़ चैनल बहराइच

 

बहराइच।जनपद के नवाबगंज ब्लॉक अंतर्गत संविलियन विद्यालय मजगवां में भारी बारिश के बाद जलभराव की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है। स्कूल परिसर और कक्षाएं तालाब में तब्दील हो गई हैं, पानी का कोई निकास न होने से स्थिति और भी भयावह बनी हुई है।

 

स्कूल के कमरों में घुटने तक पानी भर गया है, जिससे आंगनबाड़ी का पुष्टाहार और स्कूल का राशन जिसमें चावल, गेहूं सहित अन्य खाद्य सामग्री रखी थी, पूरी तरह भीगकर बर्बाद हो गया है। राशन भीगने से मिड-डे मील योजना भी प्रभावित होने की आशंका है।

 

लगातार जलभराव के कारण बच्चों की पढ़ाई पूरी तरह ठप हो गई है। स्कूल में कीचड़ और गंदगी फैलने से संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है।

 

ग्रामीणों का कहना है कि हर साल बारिश में यही हाल होता है, लेकिन पानी निकासी के लिए आज तक कोई स्थाई इंतजाम नहीं किया गया। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग से तत्काल पानी निकासी कराने और बर्बाद हुए राशन की भरपाई कराने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!