श्रावस्ती: 10 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, सरकारी पिस्टल छीनकर किया था फायर
श्रावस्ती।थाना कोतवाली भिनगा क्षेत्र के लोनियनपुरवा गांव में 22 सितंबर 2026 को 10 वर्षीय बालिका के साथ हुई दुष्कर्म की घटना के आरोपी को थाना कोतवाली भिनगा पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है।

श्रावस्ती: 10 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, सरकारी पिस्टल छीनकर किया था फायर
उजाला हिंद न्यूज़ चैनल
जिला क्राइम ब्यूरो वकील अहमद
दिनांक – 27.09.2026
श्रावस्ती।थाना कोतवाली भिनगा क्षेत्र के लोनियनपुरवा गांव में 22 सितंबर 2026 को 10 वर्षीय बालिका के साथ हुई दुष्कर्म की घटना के आरोपी को थाना कोतवाली भिनगा पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान *शंकर पुत्र जगदीश निवासी भरथा बेलभरिया थाना कोतवाली भिनगा जनपद श्रावस्ती* के रूप में हुई है।
पुलिस टीम आरोपी को घटना के समय पहने गए कपड़ों की बरामदगी के लिए उसकी निशानदेही पर ले गई थी। वापसी के दौरान भिनगा-लक्ष्मणपुर मार्ग पर ग्राम रेहली यात्री प्रतीक्षालय के पास आरोपी ने *उ0नि0 अनुराग सिंह की सरकारी पिस्टल छीनकर पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से 04 राउंड फायर कर दिया।*
जवाबी कार्रवाई में पुलिस द्वारा की गई आत्मरक्षार्थ फायरिंग में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लग गई। घायल अवस्था में उसे इलाज हेतु CHC भिनगा लाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है।
*बरामदगी -*
1. छीनी गई सरकारी पिस्टल
2. पिस्टल की मैगजीन सहित 10 कारतूस में से 06 जिंदा व 01 खोखा कारतूस
3. जामातलाशी में 200 रुपये नगद
4. घटना के दौरान आरोपी द्वारा पहने गए कपड़े
मौके पर फील्ड यूनिट की टीम द्वारा साक्ष्य संकलन की कार्रवाई की गई है। क्षेत्र में वर्तमान में शांति व्यवस्था कायम है। थाना कोतवाली भिनगा पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।