बारिश के कारण जलभराव, मौसम विभाग के अलर्ट के बाद बढ़ी सतर्कता
नानपारा/बहराइच। नानपारा क्षेत्र और भी कई इलाकों मे में लगातार हो रही बारिश के चलते कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति बनी हुई है। बारिश के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

उजाला हिंद न्यूज़ चैनल
जिला क्राइम ब्यूरो बहराइच. समीर खा
बारिश के कारण जलभराव, मौसम विभाग के अलर्ट के बाद बढ़ी सतर्कता
नानपारा/बहराइच। नानपारा क्षेत्र और भी कई इलाकों मे में लगातार हो रही बारिश के चलते कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति बनी हुई है। बारिश के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
मौसम विभाग द्वारा 27 सितंबर तक बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में प्रशासन एवं मौसम विभाग की ओर से लोगों से सतर्क रहने की अपील की जा रही है।
लोगों से विशेष रूप से अपील है कि नदी, नाले, तालाब और जलभराव वाले स्थानों के आसपास न जाएं। अत्यंत आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलें और बारिश व तेज हवाओं के दौरान सुरक्षित स्थान पर रहें।
अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा को प्राथमिकता दें तथा मौसम संबंधी ताजा जानकारी और प्रशासन की एडवाइजरी का पालन करें।