उत्तर प्रदेश

आरएसएस ने निकाला विजयादशमी पर पथ संचलन, शस्त्र पूजन के साथ दिया सामाजिक समरसता का संदेश

नानपारा, बहराइच। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपने शताब्दी वर्ष में 102वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। इस अवसर पर विजयादशमी पर्व पर नानपारा नगर में भव्य पथ संचलन और शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

 

आरएसएस ने निकाला विजयादशमी पर पथ संचलन, शस्त्र पूजन के साथ दिया सामाजिक समरसता का संदेश

 

नानपारा, बहराइच। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपने शताब्दी वर्ष में 102वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। इस अवसर पर विजयादशमी पर्व पर नानपारा नगर में भव्य पथ संचलन और शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

 

स्टेशन रोड स्थित पार्क में शस्त्र पूजन के पश्चात स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए *विभाग प्रचारक कृष्ण कुमार जी* ने कहा कि संघ के 100 वर्षों के सफर में कई पड़ाव आए। 1940 तक का काल व्यक्तित्व निर्माण का था, जब दुर्बल को सामर्थ्य देने के लिए संगठन की आवश्यकता महसूस हुई। 1950 से 75 तक का समय विरोध का समय था, जब संघ ने तमाम विपरीत परिस्थितियों और आपातकाल को झेला। 75 से 2000 तक सहयोग का काल रहा, जिसमें तमाम धार्मिक-सामाजिक सरोकारों का उदय हुआ और आततायियों की निशानी को धोया गया, जबकि 2025 तक का समय सहभाग का रहा।

 

उन्होंने कहा कि अब आत्मचिंतन का समय है। हमें परिवार, समाज, पर्यावरण, समरसता, स्व-भाव और नागरिक कर्तव्यों के निमित्त कार्य करना है। वर्तमान कालखंड पिछले सभी कालखंडों से अलग है, जिसमें हमें परिवार की विशेष देखरेख के साथ उसमें पनप रहे नकारात्मक भावों को रोकना, प्रकृति के साथ सामाजिक सद्भाव बनाए रखना और नागरिक कर्तव्यों का पालन करना है।

 

कार्यक्रम में ध्वज प्रणाम, देशभक्ति गीत और शस्त्र पूजन के बाद *नगर प्रचारक बलजीत जी* के नेतृत्व में पथ संचलन निकाला गया, जो स्टेशन रोड से होते हुए मुख्य बाजार से गुजरता हुआ संघ कार्यालय पर समाप्त हुआ।

 

पूर्ण गणवेश में हाथों में दंड लिए और बैंड-बाजे की धुन पर कदम से कदम मिलाकर चल रहे स्वयंसेवकों का नगर में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया।

 

इस अवसर पर नगर कार्यवाह आनंद जी, नगर संघचालक गोपाल जी, सेवा भारती के संगठन मंत्री आनंद जी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य पंकज कुमार जायसवाल सहित संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी और सैकड़ों की संख्या में स्वयंसेवक मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!