उत्तर प्रदेश

बहराइच के रिसिया, योजना में फर्जीवाड़े के खुलासा, ग्राम प्रधान सचिव व रोजगार सेवक नपेंगे

वीबी-जी राम जी (विकसित भारत - रोज़गार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) / VB-G RAM G* के तहत 65 मजदूरों की हाजिरी पर उठे सवाल!

बहराइच के रिसिया, योजना में फर्जीवाड़े के खुलासा, ग्राम प्रधान सचिव व रोजगार सेवक नपेंगे

 

वीबी-जी राम जी (विकसित भारत – रोज़गार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) / VB-G RAM G* के तहत 65 मजदूरों की हाजिरी पर उठे सवाल!

 

तीन कार्यस्थल, लेकिन मौके पर शून्य जांच की मांग तेज

 

ग्राम पंचायत भोपतपुर चौकी, ब्लॉक रिसिया, जनपद बहराइच

 

रिसिया/बहराइच। जनपद बहराइच के विकासखंड रिसिया की ग्राम पंचायत भोपतपुर चौकी में वीबी-जी राम जी योजना के तहत कराए जा रहे मिट्टी-मुर्रम संपर्क मार्ग निर्माण एवं मिट्टी पटाई कार्यों में श्रमिकों की उपस्थिति को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत में तीन स्थानों पर निर्माण कार्य कराए जाने की बात सामने आई है।

 

पहला कार्य: भोपतपुर चौकी में लक्षण के खेत से जाबिर अली उर्फ नन्हे खान के खेत तक मिट्टी मुर्राम संपर्क मार्ग निर्माण कार्य

 

दूसरा कार्य: मुजीबुर रहमान के खेत से सुबराती के खेत तक मिट्टी मुर्राम संपर्क मार्ग निर्माण कार्य

 

तीसरा कार्य: बाबू मोहम्मद के खेत से अमानुद्दीन के खेत तक मिट्टी मुर्राम संपर्क मोर्ग निर्माण कार्य

 

बताया जा रहा है कि इन कार्यों के तहत 65 मजदूरों की हाजिरी दर्ज होने के बावजूद मौके पर शून्य मिले। यदि यह स्थिति सही पाई जाती है, तो श्रमिकों की वास्तविक उपस्थिति और दर्ज हाजिरी के बीच अंतर की आशंका की जांच आवश्यक है।

 

आखिर बाकी मजदूर कहां हैं? क्या ऑनलाइन हाजिरी और मौके पर मौजूद श्रमिकों की संख्या में अंतर है? इन सवालों का जवाब जांच

 

डीसी मनरेगा ने लिया संज्ञान मौके का निरीक्षण करने और गड़बड़ी मिलने पर भुगतान रोकने व उचित कार्रवाई की बात कही

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!