उत्तर प्रदेश
315 बोर के देशी तमंचा के साथ आरोपित हुआ गिरफ्तार।
मटेरा-बहराइच मटेरा थानाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने शंकरपुर लक्ष्मनपुर के पास से एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया

315 बोर के देशी तमंचा के साथ आरोपित हुआ गिरफ्तार।
मटेरा-बहराइच मटेरा थानाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने शंकरपुर लक्ष्मनपुर के पास से एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम व पता सीतापुर जिले के रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र के कीरतपुर निवासी शुभम मिश्र पुत्र संजय मिश्र बताया। एसओ ने बताया कि आरोपी के पास से 315 बोर का देशी तमंचा बरामद हुआ। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक महबूब आलम, कांस्टेबल रोहित कुमार,राजेन्द्र मोदनवाल आदि शामिल रहे।




