Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

श्रावस्ती: खटकन देवरा के शिव मंदिर में उजाले की मांग, सावन में दर्शन को उमड़ते हैं हजारों श्रद्धालु

श्रावस्ती। जनपद श्रावस्ती के ग्राम पंचायत देवरा के मजरा खटकन देवरा में स्थित शिव शंकर भगवान का एक प्राचीन मंदिर है। इस मंदिर के पुजारी श्री रामस्वरूप यादव हैं।

श्रावस्ती: खटकन देवरा के शिव मंदिर में उजाले की मांग, सावन में दर्शन को उमड़ते हैं हजारों श्रद्धालु

रिपोर्ट रामसागर निषाद ब्लॉक जमुनहा श्रावस्ती

| उजाला हिंद ONLINE

श्रावस्ती। जनपद श्रावस्ती के ग्राम पंचायत देवरा के मजरा खटकन देवरा में स्थित शिव शंकर भगवान का एक प्राचीन मंदिर है। इस मंदिर के पुजारी श्री रामस्वरूप यादव हैं।

सावन में उमड़ती है भारी भीड़

पुजारी रामस्वरूप यादव ने बताया कि हर सावन में हर सोमवार को भगवान भोलेनाथ को जल अर्पण करने के लिए यहां भक्तगण भारी ताद में आते हैं। दूर-दूर से श्रद्धालु पैदल चलकर इस मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंचते हैं।

उजाले की व्यवस्था नहीं, प्रशासन से लगवाने की मांग

मंदिर परिसर में रात के समय उजाले की कोई व्यवस्था नहीं है। शाम होते ही श्रद्धालुओं को अंधेरे में ही दर्शन और जलाभिषेक करना पड़ता है, जिससे काफी दिक्कतें होती हैं।

ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने प्रशासन से मंदिर में उजाला/लाइट लगवाने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि मंदिर में स्ट्रीट लाइट या सोलर लाइट लग जाए तो सावन के महीने में आने वाले श्रद्धालुओं को काफी सुविधा होगी और कोई दुर्घटना भी नहीं होगी।

स्थानीय लोगों ने जनप्रतिनिधियों और जिला प्रशासन से इस पवित्र स्थल पर शीघ्र प्रकाश की व्यवस्था कराने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!