Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

स्वतन्त्रता दिवस पर आयोजित हुआ कवि सम्मेलन एवं मुशायरा

बहराइच 16 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देर शाम नगर पालिका परिषद, बहराइच के सभागार में वरिष्ठ कवि एवं शायर गुलशन पाठक की अध्यक्षता में कवि सम्मेलन एवं मुशायरे का आयोजन किया गया।

स्वतन्त्रता दिवस पर आयोजित हुआ कवि सम्मेलन एवं मुशायरा

 

 

बहराइच 16 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देर शाम नगर पालिका परिषद, बहराइच के सभागार में वरिष्ठ कवि एवं शायर गुलशन पाठक की अध्यक्षता में कवि सम्मेलन एवं मुशायरे का आयोजन किया गया। काव्य संध्या में नगर के कवियों एवं शायरों ने देशभक्ति से ओतप्रोत रचनाएं प्रस्तुत कीं। कवि सम्मेलन एवं मुशायरे का संचालन शिक्षक कवि संतोष सिंह व रईस सिद्दीकी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

इस अवसर पर बहराइच जनपद के वरिष्ठ कवियों एवं शायरों किशोरी लाल एडवोकेट, डॉ. मुबारक अली, पी.के. प्रचण्ड, रामसूरत वर्मा जलज, अल्लन बहराईची, राशिद राही, सुनील कुमार, प्रदीप कुमार पांडेय, रईस सिद्दीक़ी, संतोष कुमार सिंह, फ़ौक बहराइची, नाज़िम बहराइची, सुधीर मेहरोत्रा श्याम, लक्ष्मीकांत मृदुल, मयंकर पांडे, तिलक राम अजनबी, रमेश तिवारी, शाहनवाज खान, मंजूर बहराईची व नज़र बहराईची, तारिक बहराइची, फौजिया अमरीन, नन्हेंलाल, शाहिद सईद व रमेश तिवारी इत्यादि कवियों एवं शायरों द्वारा काव्यपाठ किया गया।

कार्यक्रम के अन्त में अध्यक्ष नगर पालिका परिषद बहराइच के प्रतिनिधि राघव टेकड़ीवाल ने साकेत टेकड़ीवाल व सुरेश गुप्ता के साथ कवियों एवं शायरों को पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। गणमान्य व संभ्रान्तजन सहित बड़ी संख्या में श्रोतागण तथा नगर पालिका परिषद के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!