Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के अथक प्रयासों से सभी पत्रकारों का बनेगा आयुष्मान कार्ड जल्द ही नए पोर्टल की होगी शुरुआत सूचना निदेशक

राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के अथक प्रयासों से सभी पत्रकारों का बनेगा आयुष्मान कार्ड जल्द ही नए पोर्टल की होगी शुरुआत सूचना nidesak

 

बहराइच से संवाददाता अहमद हुसैन की रिपोर्ट

 

 

आपको बताते चले 27 मई को राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद का स्थापना दिवस विश्वेश्वरैया लखनऊ में मनाया गया था जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक की उपस्थिति रहे और हजारों की संख्या में पत्रकार एकत्र हुए थे उस कार्यक्रम में परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र मिश्रा ने पत्रकारों के हितों को देखते हुए समस्त पत्रकारों का आयुष्मान कार्ड बनाने की आवाज उठाई थी इससे पूर्व भी डिप्टी सीएम बृजेश पाठक को कई बार पत्रकारों के आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए ज्ञापन दिया गया डिप्टी सीएम ने आश्वासन देते हुए कहा था कि आपकी मांगों को संबंधित अधिकारियों तक हम पहुंचाने का कार्य करेंगे इस बार पत्रकारों की आवाज को गंभीरता से लेते हुए सूचना निदेशक ने अहम निर्णय पत्रकारों के हितों में लिया है राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद सूचना निदेशक जी का सादर आभार व्यक्त करता है सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने पत्रकारों के हितों में अहम कदम उठाते हुए सभी पत्रकारों का आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए जल्द ही एक पोर्टल की शुरुआत करने जा रहा है जिसमें जो पत्रकार आयुष्मान कार्ड से वंचित है या 6 यूनिट की पात्रता में नहीं आते हैं उनका भी आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा सूचना निदेशक ने बताया आज जिन लोगों ने आवेदन किया है और उनका कार्ड नहीं बना है वह अपनी स्थिति benefi ciary.nha.gov.in पर देख सकते हैं सूचना निदेशक ने बताया नए पोर्टल की शुरुआत की जाएगी इस पोर्टल के माध्यम से पत्रकार अपने अपने जनपद के जिला सूचना अधिकारी के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे उन्होंने बताया कि जैसे यह पोर्टल की शुरुआत की जाएगी तो सभी पत्रकारों को तत्काल इसकी सूचना दे दी जाएगी जिससे सभी पत्रकार इस योजना का लाभ उठा सके

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!