Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

बहराइच: शिवपुर ब्लॉक के बरूही टेपरी गांव का स्वास्थ्य केंद्र बदहाली पर बहा रहा आंसू

बहराइच: शिवपुर ब्लॉक के बरूही टेपरी गांव का स्वास्थ्य केंद्र बदहाली पर बहा रहा आंसू

 

 

 

उप संपादक उजाला हिंद समाचार अहमद हुसैन, बहराइच

 

 

 

 

जनपद बहराइच के विकास खंड शिवपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बरूही टेपरी गांव में बना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र इन दिनों अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। हालात इतने खराब हैं कि स्वास्थ्य केंद्र परिसर में चारों ओर घास-फूस और गंदगी का अंबार लगा हुआ है।

ग्रामीणों के अनुसार, कई महीनों से स्वास्थ्य केंद्र पर ताला लटका हुआ है। यहां न तो डॉक्टर आते हैं और न ही कोई एएनएम (ANM), जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

बीमार होने पर ग्रामीणों को मजबूरी में दूर-दराज के सरकारी अस्पतालों या महंगे प्राइवेट अस्पतालों का रुख करना पड़ता है, जिससे उनका आर्थिक बोझ बढ़ता जा रहा है।

गंदगी और उपेक्षा के चलते गांव में डेंगू, मलेरिया जैसी खतरनाक बीमारियों का खतरा लगातार बढ़ रहा है, और ग्रामीण इन बीमारियों से जूझने को मजबूर हैं।

सरकार द्वारा लाखों रुपये खर्च करने के बावजूद जमीनी हकीकत कुछ और ही कहानी बयां कर रही है। स्वास्थ्य केंद्र का इस तरह बंद रहना प्रशासनिक लापरवाही को उजागर करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!