उत्तर प्रदेश

दुर्गा पूजा व दशहरा को लेकर मोतीपुर थाने में हुई पीस कमेटी की बैठक

मिहींपुरवा बहराइच ब्यूरो 04 अक्टूबर। आगामी नव दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से रविवार को थाना मोतीपुर परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।

दुर्गा पूजा व दशहरा को लेकर मोतीपुर थाने में हुई पीस कमेटी की बैठक

 

 

विराट वाणी संवाददाता

मिहींपुरवा बहराइच ब्यूरो 04 अक्टूबर। आगामी नव दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से रविवार को थाना मोतीपुर परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक क्षेत्राधिकारी मिहींपुरवा के नेतृत्व तथा तहसीलदार मिहींपुरवा की उपस्थिति में संपन्न हुई। बैठक में थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर दुर्गा पूजा आयोजन करने वाली समितियों के पदाधिकारियों के साथ क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों ने भाग लिया। इस दौरान अधिकारियों ने आगामी त्यौहारों के मद्देनजर शासन एवं उच्चाधिकारियों द्वारा जारी दिशा-निर्देशों से सभी को अवगत कराया। अधिकारियों ने दुर्गा पूजा समितियों के पदाधिकारियों को पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था के लिए सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से लगवाने तथा आयोजन के दौरान विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। बैठक में दुर्गा प्रतिमाओं की स्थापना, पूजा पंडालों की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण, आवागमन व्यवस्था, बिजली के तारों एवं अन्य सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी चर्चा की गई। पुलिस अधिकारियों ने समिति के पदाधिकारियों से कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या अथवा विवाद की स्थिति में तत्काल पुलिस एवं प्रशासन को सूचना दें, जिससे समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। अधिकारियों ने सभी आयोजकों एवं संभ्रांत नागरिकों से अपील की कि नव दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व को आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द के साथ मनाएं तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। बैठक में मौजूद दुर्गा पूजा समितियों के पदाधिकारियों एवं संभ्रांत नागरिकों ने प्रशासन को आश्वस्त किया कि वे त्यौहार को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने में पूर्ण सहयोग करेंगे और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करेंगे। थाना प्रभारी निरीक्षक मोतीपुर ने सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पुलिस क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह सतर्क है। बैठक के दौरान पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने सभी से सहयोग की अपेक्षा की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!