गोंडा धानेपुर में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप: दिनदहाड़े चली गोली, युवक की आंख में लगी, दूसरे पक्ष के 2 लोग घायल
गोंडा जिले के धानेपुर थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया और फायरिंग तथा लाठी-डंडों से मारपीट शुरू हो गई। घटना में एक युवक की आंख में गोली लगने समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

गोंडा धानेपुर में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप: दिनदहाड़े चली गोली, युवक की आंख में लगी, दूसरे पक्ष के 2 लोग घायल
अहमद हुसैन उप संपादक डिजिटल मीडिया उजाला हिन्द समाचार
गोंडा जिले के धानेपुर थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया और फायरिंग तथा लाठी-डंडों से मारपीट शुरू हो गई। घटना में एक युवक की आंख में गोली लगने समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
यह घटना गोंडा-उतरौला मार्ग पर स्थित ठाकुरदास पुरवा गांव के पास बुधवार दोपहर करीब 12 बजे हुई। फायरिंग में 22 वर्षीय राहुल ओझा की दाहिनी आंख में गोली लग गई, जिससे उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है, हालांकि खबर लिखे जाने तक परिजन उन्हें लखनऊ नहीं ले जा सके थे।
वहीं, दूसरे पक्ष के अमित पासवान और सुनील पासवान भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दोनों के शरीर पर चोटों के कई निशान हैं और उनका इलाज गोंडा मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही सीओ सदर अभिषेक दावच्या और धानेपुर थाना प्रभारी अरविंद यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी है।
दोनों पक्षों ने लगाए एक-दूसरे पर आरोप
घायल राहुल ओझा का आरोप है कि वह डीजल लेकर जा रहे थे, तभी विवाद हुआ और सुनील पासवान ने उन पर गोली चला दी, जो उनकी आंख में जाकर लगी।
वहीं दूसरे पक्ष के सुनील पासवान का कहना है कि राहुल ओझा और उसके साथियों ने उन्हें बाबागंज बाजार से दौड़ाया था। उनका आरोप है कि रास्ते में रोककर विनय ओझा ने फायरिंग की और उसके बाद लाठी-डंडों से मारपीट की गई, जिसमें उनके हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई हैं।
दोनों पक्षों का कहना है कि कुछ दिन