पुलिस अधीक्षक महोदय श्री विश्वजीत श्रीवास्तव द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में परेड की सलामी ग्रहण कर परेड का निरीक्षण किया गया
रजिस्टर पेशी/अर्दली रूम आयोजित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा रिजर्व पुलिस लाइन परिसर स्थित विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण करते हुए प्रशिक्षणाधीन कम्प्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए के प्रशिक्षण की समीक्षा की गई।

पुलिस अधीक्षक महोदय श्री विश्वजीत श्रीवास्तव द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में परेड की सलामी ग्रहण कर परेड का निरीक्षण किया गया
धनीराम यादव ब्यूरो संचालक उजाला हिंद समाचार डिजिटल बहराइच
, रजिस्टर पेशी/अर्दली रूम आयोजित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा रिजर्व पुलिस लाइन परिसर स्थित विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण करते हुए प्रशिक्षणाधीन कम्प्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए के प्रशिक्षण की समीक्षा की गई।
आज दिनांक 17.07.2026 को पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में आयोजित साप्ताहिक शुक्रवार परेड की सलामी ग्रहण कर परेड का निरीक्षण किया गया। परेड में सम्मिलित पुलिस कर्मियों के टर्नआउट का निरीक्षण करते हुए सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को ड्यूटी के दौरान उच्च कोटि की वर्दी धारण करने तथा आमजन के साथ शिष्ट एवं मधुर व्यवहार बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया। अनुशासन एवं एकरूपता बनाए रखने के उद्देश्य से टोलीवार ड्रिल भी कराई गई।
परेड के उपरांत महोदय द्वारा रजिस्टर पेशी/अर्दली रूम आयोजित कर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। तत्पश्चात क्वार्टर गार्ड की सलामी ग्रहण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया एवं संबंधित गार्द कमांडरों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। इसके उपरांत पुलिस लाइन परिसर स्थित रेडियो शाखा, जनपद नियंत्रण कक्ष, डायल-112 कार्यालय, परिवहन शाखा (एमटी), क्षेत्राधिकारी लाइन कार्यालय, शस्त्रागार तथा आरटीसी मेस सहित विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर उनकी कार्यप्रणाली की समीक्षा की गई। इस दौरान प्रशिक्षणाधीन कम्प्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए से संवाद स्थापित कर उनके प्रशिक्षण की प्रगति की जानकारी प्राप्त की गई तथा प्रशिक्षण को अधिक प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण बनाए जाने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। मेस में भोज�




