Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

पुलिस उपमहानिरीक्षक, देवीपाटन परिक्षेत्र, गोण्डा श्री अशोक कुमार द्वारा जनपद बहराइच में माननीय जनप्रतिनिधिगण के साथ समन्वय बैठक एवं तत्पश्चात अपराध समीक्षा गोष्ठी आयोजित कर कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण एवं जनसुरक्षा व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए

     पुलिस उपमहानिरीक्षक, देवीपाटन परिक्षेत्र, गोण्डा **श्री अशोक कुमार** द्वारा दिनांक 19.07.2026 को रिजर्व पुलिस लाइन सभागार, बहराइच में सर्वप्रथम माननीय जनप्रतिनिधिगण के साथ समन्वय बैठक आयोजित की गई

पुलिस उपमहानिरीक्षक, देवीपाटन परिक्षेत्र, गोण्डा श्री अशोक कुमार द्वारा जनपद बहराइच में माननीय जनप्रतिनिधिगण के साथ समन्वय बैठक एवं तत्पश्चात अपराध समीक्षा गोष्ठी आयोजित कर कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण एवं जनसुरक्षा व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।*

 

धनीराम यादव ब्यूरो संचालक उजाला हिंद समाचार बहराइच

 

पुलिस उपमहानिरीक्षक, देवीपाटन परिक्षेत्र, गोण्डा **श्री अशोक कुमार** द्वारा दिनांक 19.07.2026 को रिजर्व पुलिस लाइन सभागार, बहराइच में सर्वप्रथम माननीय जनप्रतिनिधिगण के साथ समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक बहराइच **श्री विश्वजीत श्रीवास्तव**, अपर पुलिस अधीक्षक नगर **श्री आयुष विक्रम सिंह**, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण **श्री दुर्गा प्रसाद तिवारी**, माननीय सांसद बहराइच **श्री सुभाष त्रिपाठी** सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

 

समन्वय बैठक के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों की रोकथाम, यातायात व्यवस्था, भूमि विवादों के निष्पक्ष निस्तारण, जनशिकायतों के समयबद्ध समाधान तथा पुलिस-प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों के मध्य बेहतर समन्वय जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। जनप्रतिनिधिगण द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों से संबंधित विभिन्न समस्याओं एवं सुझावों से पुलिस उपमहानिरीक्षक महोदय को अवगत कराया गया। महोदय ने सभी सुझावों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों एवं पुलिस के मध्य नियमित संवाद और समन्वय से आमजन की समस्याओं का प्रभावी समाधान संभव है तथा शासन की मंशा के अनुरूप बेहतर पुल�

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!