42वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, बहराइच द्वारा वाइब्रेंट विलेज रामपुर में निःशुल्क चिकित्सा शिविरक का आयोजन , 186 ग्रामीणों का हुआ उपचार
42वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, बहराइच द्वारा दिनांक 25.07.2026 (शनिवार) को अपने कार्यक्षेत्र अंतर्गत वाइब्रेंट विलेज रामपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय, रामपुर में निःशुल्क मानव चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का संचालन डॉ. दीपक प्रजापति कांतिलाल के नेतृत्व में किया गया।

42वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, बहराइच द्वारा वाइब्रेंट विलेज रामपुर में निःशुल्क चिकित्सा शिविरक का आयोजन , 186 ग्रामीणों का हुआ उपचार
समीर खान क्राइम ब्यूरो उजाला हिंद समाचार डिजिटल बहराइच
42वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, बहराइच द्वारा दिनांक 25.07.2026 (शनिवार) को अपने कार्यक्षेत्र अंतर्गत वाइब्रेंट विलेज रामपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय, रामपुर में निःशुल्क मानव चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का संचालन डॉ. दीपक प्रजापति कांतिलाल के नेतृत्व में किया गया।
चिकित्सा टीम ने रामपुर तथा आसपास के गांवों से पहुंचे ग्रामीणों एवं बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक चिकित्सीय परामर्श दिया। जांच के उपरांत मरीजों को आवश्यकतानुसार निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया।
शिविर के दौरान ग्रामीणों को व्यक्तिगत स्वच्छता, संतुलित एवं पौष्टिक आहार, स्वच्छ पेयजल के उपयोग, नियमित स्वास्थ्य परीक्षण तथा मौसमी बीमारियों से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। साथ ही अभिभावकों से बच्चों का समय पर टीकाकरण कराने, साफ-सफाई की आदत अपनाने तथा किसी भी बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत चिकित्सकीय सलाह लेने की अपील की गई।
शिविर में कुल 186 लोगों का उपचार किया गया, जिनमें 83 पुरुष, 71 महिलाएं तथा 32 बच्चे शामिल रहे। सभी लाभार्थियों को निःशुल्क दवाइयां वितरित की गईं।
ग्रामीणों ने एस.एस.बी. की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में ऐसे चिकित्सा शिविर लोगों के लिए अत्यंत लाभदायक हैं। 42वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल समय-समय पर स्वास्थ्य, शिक्षा एवं जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रम आयोजित कर सीमावर्ती क्षेत्रों के लोगों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करा रही है।