उत्तर प्रदेश

एसडीएम नानपारा मोनालिसा जौहरी की अध्यक्षता में आयोजित हुआ थाना समाधान दिवस

सभी जन शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण किया जाए :- *मोनालिसा जौहरी एसडीएम नानपारा*

एसडीएम नानपारा मोनालिसा जौहरी की अध्यक्षता में आयोजित हुआ थाना समाधान दिवस

 

समीर खान क्राइम ब्यूरो उजाला हिंद समाचार डिजिटल बहराइच

 

सभी जन शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण किया जाए :- *मोनालिसा जौहरी एसडीएम नानपारा*

 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में आज दिनांक 25.07.2026 को एसडीएम नानपारा मोनालिसा जौहरी द्वारा थाना नानपारा पर समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस के दौरान क्षेत्र की जनता की जनसमस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया तथा समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु राजस्व व पुलिस अधिकारी को संयुक्त रूप से मौके पर जाकर शिकायतों का शतप्रतिशत निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। एसडीएम द्वारा समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण को निर्देशित किया गया कि समाधान दिवस में आईं सभी शिकायतों की मौके पर जाकर निष्पक्ष जाँच करें एवं समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें तथा महिला अपराध सम्बन्धी शिकायतों की जाँच प्राथमिकता के आधार पर की जाए तथा शिकायत के निस्तारण से शिकायतकर्ता को भी अनिवार्य रूप से अवगत कराएं। इसके अतिरिक्त एसडीएम द्वारा समाधान दिवस में उपस्थित लोगों को साइबर अपराध एवं साइबर ठगी के सम्बन्ध में भी जागरूक किया तथा साइबर अपराध से बचने के उपायों के बारे में विस्तार से बताया गया। थाना समाधान दिवस में पुलिस क्षेत्राधिकारी नानपारा, राजस्व अधिकारी/ कर्मचारीगण व थाना अध्यक्ष नानपारा व अन्य पुलिसकर्मी आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!