Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

गुरु पूर्णिमा पर कोटवा धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रद्धालुओं ने बड़े बाबा के दर्शन कर मांगा आशीर्वाद

बाराबंकी, 29 जुलाई 2026 (बुधवार)। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर कोटवा धाम में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही दूर-दराज़ क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालु धाम पहुंचे और बड़े बाबा के दर्शन-पूजन कर श्रद्धापूर्वक प्रसाद अर्पित किया।

गुरु पूर्णिमा पर कोटवा धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रद्धालुओं ने बड़े बाबा के दर्शन कर मांगा आशीर्वाद

धनीराम यादव ब्यूरो संचालक उजाला हिंद न्यूज़ चैनल

बाराबंकी, 29 जुलाई 2026 (बुधवार)। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर कोटवा धाम में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही दूर-दराज़ क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालु धाम पहुंचे और बड़े बाबा के दर्शन-पूजन कर श्रद्धापूर्वक प्रसाद अर्पित किया।

श्रद्धालुओं ने बड़े बाबा के चरणों में मत्था टेककर परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली तथा मनोकामनाओं की पूर्ति की प्रार्थना की। इस दौरान श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और भक्ति के साथ प्रसाद चढ़ाया तथा गुरु की महिमा का गुणगान किया।

धाम परिसर में पूरे दिन धार्मिक वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने अनुशासित ढंग से दर्शन किए और गुरु पूर्णिमा के इस पावन पर्व को हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया। श्रद्धालुओं का विश्वास है कि बड़े बाबा के दरबार में सच्चे मन से मांगी गई मन्नत अवश्य पूरी होती है, इसलिए हर वर्ष गुरु पूर्णिमा पर बड़ी संख्या में भक्त यहां पहुंचते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!