Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

सिमरन में महापुरुषों की प्रतिमाओं का अनावरण, सामाजिक समरसता का दिया संदेश 

विकासखंड मिहींपुरवा अंतर्गत ग्राम पंचायत गौरा पिपरा के मजरा सिमरन स्थित संत रविदास मंदिर परिसर में शनिवार को संत रविदास, भगवान गौतम बुद्ध एवं भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमाओं का विधिवत अनावरण श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। इस अवसर पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा

सिमरन में महापुरुषों की प्रतिमाओं का अनावरण, सामाजिक समरसता का दिया संदेश

 

हरि गोविंद ब्यूरो उजाला हिंद न्यूज़ चैनल बहराइच

मिहींपुरवा (बहराइच)।

विकासखंड मिहींपुरवा अंतर्गत ग्राम पंचायत गौरा पिपरा के मजरा सिमरन स्थित संत रविदास मंदिर परिसर में शनिवार को संत रविदास, भगवान गौतम बुद्ध एवं भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमाओं का विधिवत अनावरण श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। इस अवसर पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद अक्षयवर लाल गोंड ने प्रतिमाओं का अनावरण करते हुए कहा कि संत रविदास, भगवान गौतम बुद्ध और बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर ने समाज को समानता, शिक्षा, न्याय और मानवता का मार्ग दिखाया। उन्होंने कहा कि महापुरुषों के विचारों को आत्मसात कर ही सामाजिक भेदभाव को समाप्त कर समरस समाज का निर्माण किया जा सकता है। उन्होंने नई पीढ़ी से महापुरुषों के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया।

विशिष्ट अतिथि एवं नानपारा चीनी मिल के उपाध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह ने कहा कि संत रविदास ने प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश दिया, जबकि बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर ने संविधान के माध्यम से सभी नागरिकों को समान अधिकार दिलाने का ऐतिहासिक कार्य किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन सामाजिक सौहार्द और जागरूकता को मजबूत करने के साथ युवाओं को प्रेरणा भी प्रदान करते हैं।

समारोह में पूर्व ब्लॉक प्रमुख श्रवण कुमार मदेशिया, ग्राम प्रधान शिवेंद्र प्रताप सिंह, वीर चंद्र वर्मा, मंडल उपाध्यक्ष रामप्रीत वर्मा, पूर्व मंडल मंत्री शांति रावत, हेमराज वर्मा, प्रभुनाथ गौतम सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु, ग्रामीण और क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!