Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

भरथापुर के विस्थापित परिवारों के लिए विकसित किये जा रहे स्मार्ट ग्राम भरतपुर का डीएम ने किया निरीक्षण

बहराइच 01 अगस्त। प्रदेश के मा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा की गई घोषणा के अनुपालन में कतर्नियाघाट वन्य जीव विहार की गोद में बसे जनपद के दूरस्थ ग्राम भरथापुर के विस्थापित परिवारों के लिए ग्राम सेमरहना में विकसित किये जा रहे स्मार्ट गांव भरतपुर का जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव व अन्य अधिकारियों के साथ निरीक्षण कर प्रगति का जायज़ा लिया

भरथापुर के विस्थापित परिवारों के लिए विकसित किये जा रहे स्मार्ट ग्राम भरतपुर का डीएम ने किया निरीक्षण

 

हरगोविंद पांडे ब्यूरो उजाला हिंद न्यूज़ चैनल बहराइच

 

बहराइच 01 अगस्त। प्रदेश के मा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा की गई घोषणा के अनुपालन में कतर्नियाघाट वन्य जीव विहार की गोद में बसे जनपद के दूरस्थ ग्राम भरथापुर के विस्थापित परिवारों के लिए ग्राम सेमरहना में विकसित किये जा रहे स्मार्ट गांव भरतपुर का जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव व अन्य अधिकारियों के साथ निरीक्षण कर प्रगति का जायज़ा लिया। उल्लेखनीय है कि डीएम श्री त्रिपाठी के मार्गदर्शन में ग्राम्य विकास, लोक निर्माण विभाग, विद्युत, जल निगम, बाल विकास एवं पुष्टाहार व बेसिक शिक्षा सहित अन्य विभाग अपने अपने हिस्से की आहूति डालकर भरथापुर ग्राम के विस्थापित परिवारों के लिए सभी सुविधाओं से सुसज्जित स्मार्ट ग्राम का निर्माण करने में निरन्तर अग्रसर हैं।

भरतपुर के निरीक्षण के दौरान पाया गया कि आवासीय भवनों का निर्माण कार्य लिन्टर स्तर तक पूर्ण कर लिया गया है। विद्युत विभाग द्वारा खम्भे लगाकर विद्युत लाईने बिछाकर कर विद्युत आपूर्ति से ग्राम को आच्छादित किया जा चुका है। जबकि लोक निर्माण विभाग द्वारा आंतरिक गलियों के प्रथम फेज अन्तर्गत मिट्टी भराई के उपरान्त गिट्टी डालकर रोड रोलर से कमपैक्शन का कार्य पूर्ण कर रोड़ का निर्माण का कार्य किया जा रहा है। इसके अलावा अन्य सम्बन्धित विभागों द्वारा भी ग्राम में सुविधाओं का विकास किया जा रहा है। डीएम ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि मा. मुख्यमंत्री जी की मंशानुरूप स्मार्ट ग्राम के विकास में होने वाले कार्यों को पूरी गुणवत्ता एवं मानक के साथ समयबद्धता के साथ पूर्ण करें।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी अमित कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी, उप जिलाधिकारी मिहींपुरवा (मोतीपुर) मोनालिसा जौहरी, अधि.अभि. लो.नि.वि. प्रा.ख. प्रदीप कुमार, पीडी डीआरडीए मनीष कुमार सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!