Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

*11000 लाइन का इंसुलेटर पंचर होने से गांव में उतरा करंट, बच्चे समेत कई लोग झुलसे, एक की हालत गंभीर*

बहराइच तहसील नानपारा क्षेत्र के ग्राम माघी, जो बंजारन टांडा फीडर से जुड़ा हुआ है, में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब 11000 केवी विद्युत लाइन का इंसुलेटर (पत्थर) पंचर हो जाने से करंट नीचे उतर आया

*11000 लाइन का इंसुलेटर पंचर होने से गांव में उतरा करंट, बच्चे समेत कई लोग झुलसे, एक की हालत गंभीर*

 

*बहराइच से संवाददाता अहमद हुसैन की रिपोर्ट*

 

बहराइच तहसील नानपारा क्षेत्र के ग्राम माघी, जो बंजारन टांडा फीडर से जुड़ा हुआ है, में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब 11000 केवी विद्युत लाइन का इंसुलेटर (पत्थर) पंचर हो जाने से करंट नीचे उतर आया। बताया जा रहा है कि जिस-जिस स्थान पर विद्युत आपूर्ति चालू थी, वहां अचानक करंट फैल गया, जिससे कई लोग उसकी चपेट में आ गए।

हादसे में तैयब खान का 8 वर्षीय पोता अरमान, राहुल कुमार मौर्य का लगभग 12 वर्षीय पुत्र विक्की कुमार, राहुल का 5 वर्षीय पुत्र ऋतिक तथा मनीराम मौर्य की लगभग 55 वर्षीय पत्नी करंट की चपेट में आ गए। इसके अलावा चेहल्लुम में मेहमानी के लिए आई सलाम खान की रिश्ते की साली भी करंट लगने से घायल हो गईं।

घटना के दौरान गांव में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों और ग्रामीणों ने तत्काल घायलों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। गंभीर रूप से झुलसे विक्की कुमार को उपचार के लिए नानपारा के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। वहीं अन्य घायलों का भी उपचार कराया गया।

ग्रामीणों के अनुसार इस हादसे में तीन से चार अन्य लोग भी बाल-बाल बच गए। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। लोगों ने विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए पूरे मामले की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई तथा क्षतिग्रस्त लाइन की तत्काल मरम्मत की मांग की है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते विद्युत आपूर्ति बंद न होती तो यह हादसा और भी भयावह हो सकता था। घटना के बाद गांव में लोगों की भारी भीड़ जुट गई और विद्युत विभाग के अधिकारियों से जवाबदेही तय करने की मांग तेज हो गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!