हिंदी साहित्य सुरभि संस्थान, नानपारा द्वारा 2026 की माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षाओं में हिंदी विषय में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह
आज शंकर इंटर कॉलेज के प्रांगण में संपन्न हुआ ! इस समारोह की अध्यक्षता संरक्षक रजनीकांत मिश्रा जी ने किया ! मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्चन एवं वंदे मातरम के उपरांत कार्यक्रम प्रारंभ हुआ ! इस अवसर पर छात्र-छात्राओं के साथ विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं शिक्षक उपस्थित रहे!

हाई स्कूल परीक्षा में 90% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं एवं इंटरमीडिएट में 85% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया ! दोनों वर्गों से तीन-तीन सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को भी अलग से शील्ड मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया !
इंटरमीडिएट में प्रथम शिवानी साहू 97, द्वितीय प्रयांशी मिश्रा 95 ,एवं तृतीय अलीना साजिद 92 सभी श्री शंकर इंटर कॉलेज से सम्मानित हुए ! हाई स्कूल परीक्षा में प्रथम प्रखर कुमार पांडे 97, ज्ञान वर्मा 97, श्री शंकर इंटर कॉलेज से तथा तृतीय देवांश पांडे 96 सरस्वती विद्या मंदिर को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया !
समारोह को प्रधानाचार्य अनुराग श्रीवास्तव एवं प्राध्यापक श्री दिनेश जी ने संबोधित किया !
अध्यक्ष धर्मेंद्र कांत श्रीवास्तव ने हिंदी साहित्य सुरभि संस्थान द्वारा आयोजित किए गए इस कार्यक्रम के संबंध में बोलते हुए सभी आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापन किया ! कार्यक्रम का संचालन समिति के महामंत्री उमेश चंद्र शाह द्वारा किया गया !
इस अवसर पर प्रेमनाथ मिश्रा कोषाध्यक्ष, डॉ दिनेश चंद्र वरिष्ठ उपाध्यक्ष ,डॉ अशोक गुप्ता उपाध्यक्ष, श्वेता सिंह उपाध्यक्ष, वीरांगना कांत, मुक्तेश्वर पोद्दार, खुशबू शर्मा,डॉक्टर असीम शुक्ला, अजय अग्रवाल, राजेंद्र मित्तल, जसवंत मिश्रा,सुरेश चौधरी,ओमप्रकाश पोद्दार संरक्षक ,कृति शुक्ला, मनोज गुप्ता, बालमुकुंद मिश्रा, अजय यादव, मनोज मिश्रा, बी एन मिश्र एवं सत्य नारायण सिंह उपस्थित रहे !