राजकीय आईटीआई में आयोजित हुआ रोज़गार एवं अप्रेन्टिसशित मेला
बहराइच 10 अगस्त। दिव्यांगजन रोज़गार अभियान 3.0 अन्तर्गत अधिकाधिक दिव्यांगजन

राजकीय आईटीआई में आयोजित हुआ रोज़गार एवं अप्रेन्टिसशित मेला
बहराइच 10 अगस्त। दिव्यांगजन रोज़गार अभियान 3.0 अन्तर्गत अधिकाधिक
दिव्यांगजन
को रोज़गार उपलब्ध कराने तथा आई.टी.आई. उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थियों को अप्रेन्टिसशिप प्रशिक्षण के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से व्यावसायिक शिक्षा कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग उ.प्र. के अन्तर्गत संचालित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, बहराइच के परिसर में संयुक्त रूप से रोज़गार एवं अप्रेन्टिसशिप मेले का आयोजन किया गया।
यह जानकारी देते हुए राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बहराइच श्रीमती स्मृति शर्मा ने बताया कि रोज़गार में 03 नियोक्ता संस्थाओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। दिव्यांग मेले में आये हुए 35 से अधिक दिव्यांगजन द्वारा प्रतिभाग किया गया। नियोक्ता संस्थाओं द्वारा साक्षात्कार के माध्यम से 05 दिव्यांगजन को ऑफर लेटर तथा 08 दिव्यांगजन को स्वरोज़गार हेतु काउन्सिलिंग करते हुए मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजनान्तर्गत पंजीकरण कराया गया। इसी प्रकार आई.टी.आई. उत्तीर्ण प्रशिक्षार्थियों को अप्रेन्टिसशिप प्रशिक्षण के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित अप्रेन्टिसशिप मेले में 70 से अधिक आई.टी.आई. उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थी उपस्थित हुए। अप्रेन्टिसशिप मेले में मौजूद 04 नियोक्ता संस्थाओं द्वारा 10 प्रशिक्षणार्थियों को ऑफर लेटर प्रदान किया गया। रोजगार मेले में जिला सेवायोजन अधिकारी संजय कुमार, जिला उद्योग केन्द्र एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के अधिकारी कर्मचारी, जिला प्रबन्धक रवि पाठक, भानु प्रताप, सुमित व निरंजन सहित अन्य सम्बन्धित लोग मौजूद रहे।




